10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीपीआर तैयार: 300 करोड़ में बनेगा 106 किमी लंबा फोरलेन, टेंडर जारी

MP News: मध्यप्रदेश के भोपाल-ब्यावरा के हिस्से का निर्माण 300 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal-biaora highway

फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड

MP News: मध्यप्रदेश से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-46 के भोपाल-ब्यावरा हिस्से का फोरलेन फिर से बनाया जाएगा। बीते सालों बनाई सड़क में गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिसके बाद पुरानी सड़क की जगह नई सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके लिए करीब 300 करोड़ रूपये की डीपीआर तैयार कर ली गई है।

106 किलोमीटर का हिस्सा खराब

सड़क का करीब 106 किलोमीटर का हिस्सा कमजोर हो गया है। इसके लिए डामर की नई परत बिछाई जाएगी। साथ ही के हिस्से में मेंटनेंस किया जाएगा। जिस कंपनी को ठेका दिया जाएगा। उसे 4 साल तक सड़क की देखरेख की करनी होगी।

दो हिस्सों में बनेगा फोरलेन

नई डीपीआर में फोरलेन को जमीन से 3-4 फीट ऊंचा बनाया जाएगा। यहां पर एक किलोमीटर में एक पुलिया बनाई जाएगी। टेंडर के लिए दिल्ली सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई है। ब्यावरा से नरसिंहगढ़ तक फोरलेन पर 150 करोड़ और नरसिंहगढ़ से भोपाल तक के लिए 150 करोड़ खर्च किए जाएंगे। हाईवे के 106 किलोमीटर के हिस्से पर निर्माण-कार्य होगा। इस हाईवे की देखरेख एनएचएआई (NHAI)करेगा।

दरअसल, नई डीपीआर के तहत हाईवे को ऊंचा करने का प्रस्ताव दिया गया है। यहां पर 3 से 4 फीट बढ़ाई जाएंगी। इस हाईवे के अंतर्गत 5 अंडरपास ब्रिज बनेंगे। टेंडर के लिए फाइलें सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण-कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि, नेशनल हाईवे-46 भोपाल से ब्यावरा तक करीब 6 साल पहले बनकर तैयार हुआ था। इसका 14 किलोमीटर के करीब का हिस्सा क्षतिगस्त हो गया है। गड्ढे होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। इसको लेकर कई बार शिकायत भी गई थीं। जिसके बाद पुरानी सड़क को हटाकर नई सड़क निर्माण किया जाएगा।