
MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वालों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। जहां स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से फास्ट-ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिया गया है। यहां पर एक साथ 5 कार चार्ज हो सकेंगी। लेक व्यू पर यह सुविधा शुरु हो गई। जो कि एक हफ्ते के लिए फ्री है।
लेक व्यू पर फास्ट-ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। जिसमें 120 किलोवॉट, 60 किलोवॉट कैपसिटी की फास्ट चार्जिंग बनाए गए हैं। इसमें टाइप-2 चार्जिंग गन का इस्तेमाल का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते 1 घंटे में कार फुल चार्ज हो रही है। शहर का दूसरा चार्जिंग स्टेशन एमपी नगर मल्टीलेवल पार्किंग के पास में शुरु किया जाएगा।
कार चार्ज करने के लिए स्टेटिक ऐप को फोन में डाउनलोड करना होगा। इसमें मिनिमम बैलेंस 50 रुपए रखना होगा। हालांकि, सात दिन तक कार को चार्ज करने में कोई चार्ज नहीं लगेगा। ऐप पर दिए दिशा-निर्देश से वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले तेजी से तैयारियां चल रही हैं। जिसको लेकर सड़कों के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। साथ ही कई निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
Updated on:
11 Feb 2025 08:39 pm
Published on:
11 Feb 2025 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
