14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! अब इस योजना से मिलेगा कैशलेस इलाज

MP News: मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना लाने जा रही है। जिससे कर्मचारियों को कैशलेस इलाज मिलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्यप्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना लाने की तैयारी कर रही है। जिसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों का 10 लाख रूपए तक कैशलेस इलाज किया जाएगा।

कर्मचारियों से काटा जाएगा अंशदान


इस स्कीम का फायदा लेने वाले कर्मचारियों से अंशदान लिया जाएगा। जिसके पैसे उनकी सैलरी से काटी जाएगी। इस अंशदान का अनुमान 250 रुपए से लेकर 1000 हजार रुपए तक हो सकता है। राज्य सरकार द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।

मिलेगा कैशलेस इलाज


इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के कर्मचारियों को सामान्य बीमारी के लिए 5 लाख रुपए और गंभीर बीमारी के लिए 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। वहीं इसके अलावा जांच और इलाज के बाद सरकारी कर्मचारी अपने विभाग से इसका रिफंड भी ले सकते हैं।

ड्राफ्ट किया गया तैयार


इस योजना का नाम मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना होगा। जिसमें प्रदेश के निगम-मंडल सहित मध्यप्रदेश सरकार के 15 लाख कर्मचारी, पेंशनर्स के परिवारों को दिया जाएगा। इस योजना के तहत प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी से सालाना 3 हजार से 12 हजार रुपए का अंशदान काटा जाएगा। बाकी का पैसा राज्य सरकार द्वारा जमा किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत कर्मचारियों और उनके परिवार को इलाज के लिए कैशलेस की सुविधा प्रदान की जाएगी।