
MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह में पकड़ा है। पुलिस के द्वारा 25 मोबाइल जब्त किए गए हैं। साथ ही एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि महंगी बाइक चलाना और गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए बदमाशों ने मोबाइल लूटने शुरु कर दिए। ये लोग न्यू भोपाल को निशाना बनाते थे, क्योंकि यहां से वह आसानी से निकल जाते थे। बदमाशों के पास करीब आठ लाख रुपए के मोबाइल जब्त किए गए हैं।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी ने अवधेश तोमर ने बताया कि बीएचईएल रेलवे पटरी के पास लूट की योजना बनाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने इन सभी को पकड़ लिया। यह लोग अब तक कितने मोबाइल लूट चुके हैं। यह भी पता किया जा रहा है। साथ ही यह भी बात सामने आई है कि ये लोग मोबाइल लूटकर बस्ती में घुस जाते थे।
पुलिस को गिरोह के साथ सिराज और आहद की तलाश है। दोनों की गिरफ्तारी से गिरोह के कई बड़े राज खुल सकते हैं।
Updated on:
22 Apr 2025 02:19 pm
Published on:
22 Apr 2025 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
