
Kalpana Nagar Madarsa Parking Dispute Woman Assaulted (फोटो- Patrika.com)
Madarsa Parking Dispute: भोपाल के कल्पना नगर इलाके में पार्किंग को लेकर हुए एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें ट्रेवल एजेंसी संचालक, उसके भाई और एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए कुछ युवक नजर आ रहे हैं। यह घटना 16 जनवरी की रात की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, कल्पना नगर (Kalpana Nagar) स्थित माधवी अपार्टमेंट में रहने वाला विजय कुमार मिश्रा एक ट्रेवल एजेंसी का संचालन करता है। 16 जनवरी की रात वह अपने भाई विनीत मिश्रा और महिला मित्र पूर्णिमा दुबे के साथ इंद्रपुरी से लौटकर घर पहुंचा था। उनके घर के सामने एक मदरसा है, जहां वे अक्सर अपनी कार पार्क किया करते थे। उस रात वहां एक ऑटो खड़ा हुआ था, जिसमें तीन युवक बैठे थे। (MP News)
जब विजय मिश्रा ने ऑटो हटाने के लिए कहा तो युवकों ने कथित तौर पर एक हजार रुपये की मांग कर दी। इस पर विजय और उनके साथियों ने विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास की बस्ती से कुछ लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन इसके बावजूद हमलावर नहीं रुके। उन्होंने डंडों और बेल्ट से विजय, उनके भाई विनीत और महिला मित्र पूर्णिमा दुबे पर हमला किया। महिला के साथ भी बेरहमी की गई और उसके बाल पकड़कर खींचे गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद युवती पूर्णिमा दुबे ने एक वीडियो जारी कर पूरी आपबीती बताई। उसने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह की मदद नहीं की। वीडियो के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा।
पिपलानी थाना प्रभारी टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि मामले में अड़ीबाजी, बलवा और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
मंत्री विश्वास सारंग ने इस मामले पर प्रतक्रिया देते हुए कहा कि मदरसों की आड़ में अगर कोई अपराध करेगा तो यह सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। दोषियों पर कार्रवाई की गई है। मदरसों में इस तरह के लोग क्यों इकट्ठा हो रहे हैं, यह जांच का विषय है। सभी मदरसों की जांच होगी और अवैध मदरसों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सख़्त निर्देश दिए गए हैं। (MP News)
Published on:
20 Jan 2026 02:32 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
