15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी संख्या में लड़की सप्लाई करने वाले गिरफ्तार; वॉट्सऐप में बना रखा था रेड लाइट एरिया, 20 हजार रुपए में होती थी डील

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देह व्यापार के सप्लाई करने वाली लड़कियों की गैंग का खुलासा हुआ है।

2 min read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा खुलासा हुआ है। जहां पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के द्वारा लड़कियों की व्यवस्था की जाती थी। जिसके लिए 20-30 हजार रुपए चार्ज किए जाते थे। जिसमें उन्हें कमीशन भी मिलता था।

यह पूरा मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पर पुलिस ने 26 देह व्यापार दलालों की पहचान की है। जिसमें 18 को पकड़ लिया गया है।

वॉट्सऐप में बना रखा था नेटवर्क

आरोपियों के द्वारा वॉट्सऐप के जरिए पूरी डीलिंग की जाती थी। ग्राहक को लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी। जिसमें पहले ग्राहक फोटो सेलेक्ट करता था। इसके बाद उसके पते पर लड़कियों को ले जाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी दलालों रहती थी।

कई राज्यों की लड़कियों की तस्वीर हुई बरामद


पुलिस को आरोपियों के फोन से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और एमपी के अलग-अलग जिलों से 200-250 लड़कियों की फोटो मिली हैं। इस गिरोह के सरगना का पता भी चला है। जो कि आशुतोष वाजपेयी और महक यादव हैं। यह लोग मानव तस्करी मामले में भोपाल की जेल में बंद हैं। इन्हें 26 जनवरी को ही गिरफ्तार किया गया था।

एक शहर में 10 दिन ही रहती लड़कियां


बाहर से बुलाई गई लड़कियों को 10 दिन से ज्यादा एक शहर में नहीं रखा जाता था। जहां-जहां लड़कियां जाती थी। वहां-वहां आशुतोष और महक के गुर्गे जाते थे। लगातार मोबाइल पर लड़कियां संपर्क में रहती थी। यह सभी दलाल शहर के अलग-अलग इलाकों में फैले रहते थे और हाई-प्रोफाइल लोगों की तलाश करते थे। पूरी डील दलालों के द्वारा ही की जाती थी।

रिमांड पर भेजे गए तीनों


पुलिस ने गुरुवार को आरोपी निधि, मकबूल और अर्जुन पटेल को कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद उन्हें 18 फरवरी तक की रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों से उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।