
भोपाल कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फोटो- मध्यप्रदेश कांग्रेस
MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस वार्ता की। अरुण यादव अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए खंडवा में हुई घटना पर दुख जताया और सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ दुष्कर्म कर बच्चेदानी निकाल दी गई। उसकी मौत हो गई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि खंडवा में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर बच्चेदानी निकाल दी गई। उसकी मौत हो गई। यह क्षेत्र बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह का है और अब कांग्रेस देखना चाहती है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर क्या कार्रवाई करते हैं। अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य बन चुका है, जहां सबसे ज्यादा हमारी बहन-बेटियां सबसे असुरक्षित हैं। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में सरकार की कानूनी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
इधर, विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को हुए 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। सवाल यह उठता है कि सरकार आखिर किसे बचाने की कोशिश कर रही है? जब सुप्रीम कोर्ट ने खुद कहा है कि विजय शाह की गलती माफी के लायक नहीं है, तब भी सरकार की चुप्पी संदेह पैदा करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो कांग्रेस विपक्ष को मिले संवैधानिक अधिकारों का पूरा उपयोग करेगी और हर वैधानिक कदम उठाने में पीछे नहीं हटेगी।
Published on:
25 May 2025 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
