MP News: भोपाल का 90 डिग्री वाला ब्रिज पिछले कई दिनों से यह ब्रिज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा कि इसका री-डिजाइन वही इंजीनियर करेंगे जिसने गड़बड़ी रहते हुए भी इस पास कर दिया था। (bhopal viral 90° Turn bridge)
MP News: राजधानी भोपाल के ऐशबाग की बरखेड़ी फाटक के 90 डिग्री वाले ब्रिज को री-डिजाइन करना तय किया है। इसमें वाहनों को घुमाव को आसान बनाने के निर्देश है, लेकिन हैरानी ये कि चीफ इंजीनियर ब्रिज जीपी वर्मा ने ही अधीक्षण यंत्री ब्रिज रहते हुए इस गड़बड़ी ब्रिज की डिजाइन को ओके किया था। अब उन्हें ही इसके सुधार में लगाया है। वर्मा दो दिन में चार बार ब्रिज का निरीक्षण कर आएं है। ब्रिज पर मुडने के लिए करीब 200 मीटर का कर्व चाहिए, इसके लिए जगह नहीं निकल पा रही है। जीपी वर्मा, एके बौरासी, प्रवीण वर्मा, सविता मालवीय जांच कर रास्ता निकाल रहे हैं। (bhopal viral 90° Turn bridge)
ज्ञात हो कि आंबेडकर ब्रिज में सरफेस खराब होना बताकर सहायक यंत्री एके शुक्ला व एक अन्य को सस्पेंड किया गया। जबकि जीजी फ्लाइओवर शुरू हुआ तो एसई व सीई पीडब्ल्यूडी ने यहां निरीक्षण कर ओके रिपोर्ट दी थी। तब समय की कमी से डामर का काम टालने का कहा गया था। बाद में पीएस निरीक्षण में सवाल उठा तो सहायक यंत्रियों को कटघरे में खड़ा किया। ऐशबाग ब्रिज में भी ऐसी ही स्थिति बन रही है। (bhopal viral 90° Turn bridge)
चीफ इंजीनियर जीपी वर्मा का कहना है कि निरीक्षण किया है। यहां डिवाइडर से लेकर आसपास कर्व को लेकर स्थितियां देखी है। लंबाई चौड़ाई से लेकर ढलान को लेकर तकनीकी जांच भी की। अब सुधार भी शुरु करेंगे। फिलहाल ब्रिज का काम पूरा नहीं हुआ है। इसकी फिनिशिंग व सरफेस का काम चल रहा है। इसे शुरू करने में समय लगेगा। (bhopal viral 90° Turn bridge)
ऐशबाग ओवर ब्रिज का नब्बे डिग्री घुमाव के समाधान के साथ सड़क से मिलना बाकी है। बरखेड़ी फाटक के पास इसका सडक़ से जुड़ना बाकी है। यहां गुरुवार को नाले में सुधार का काम शुरु हुआ। इस काम में पूरे दिन अमला तैनात रहा। नाले में सरिए लगाए गए। रोड से कनेक्ट होकर यहां से वाहन ब्रिज पर चढ़ेंगे। इस हिस्से में पहले नगर निगम का दफ्तर था जिसे तोड़ा गया है। काम करने वालों ने बताया काम में कम से कम एक हफ्ता लगेगा। इसी के पास फुट ओवर ब्रिज का स्ट्रक्चर तैयार हुआ है।(bhopal viral 90° Turn bridge)