
फोटो- शिवराज सिंह चौहान फेसबुक
MP News: संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरु हो गया है। पहले ही दिन विपक्षी पार्टी कांग्रेस के हंगामे के बाद सत्र आधे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है? जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है।
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर है और लोकतंत्र चर्चा से जीवंत होता है। सरकार ऑपरेशन सिंदूर सहित हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है और लोकतंत्र को शोरतंत्र बना रहा है। आखिर विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है? जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है। एक तरफ पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित है, और सेना की जय-जयकार कर रहा है।
आगे शिवराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए लिखा कि आज भारतीय सेना के शौर्य की अनुगूंज पूरे विश्व में हो रही है। ऐसे में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष को सरकार के साथ खड़े होकर एक सुर में सेना के शौर्य को प्रणाम करना चाहिए था जिससे पूरी दुनिया में संदेश जाता कि पूरा भारत एक है, लेकिन इसके विपरीत विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है, सेना के पराक्रम पर सवाल खड़े कर रहा है।भारतीय सेना का ऐसा शौर्य और साहस कि पाकिस्तान आज तक अपना रहीम यार खान एयरबेस ठीक नहीं कर पाया है।प्रत्येक भारतीय को देश की सेना पर गर्व है और हम सभी पूरी मजबूती के साथ अपनी सेना के साथ खड़े हैं।
Published on:
21 Jul 2025 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
