15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है ये भोपाल का रहमान डकैत? जो निकला ईरानी डेरे का सरगना, सूरत से हुआ गिरफ्तार; 7 दिन की रिमांड पर भेजा

MP News: ईरानी डेरे के सरगना राजू ईरानी को निशातपुरा पुलिस सूरत से भोपाल लेकर आई। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

2 min read
Google source verification
irani gang leader raju irani

ईरानी डेरे का सरगना राजू ईरानी। फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: बॉलीवुड की फिल्म सुपरहिट फिल्म धुरंधर के किरदार- रहमान डकैत की चर्चाएं देश-विदेश तक हुईं। इसी चर्चा के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ईरानी गैंग को ऑपरेट करने वाले सरगना राजू ईरानी को कड़ी सुरक्षा के बीच निशातपुरा पुलिस सूरत से भोपाल लेकर आई। रविवार की शाम करीब 4:30 बजे उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने राजू ईरानी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

मैं किसान हूं- राजू ईरानी

राजू ईरानी ने कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उसने खुद को पूरी तरह से निर्दोष है। आगे यह भी बताया कि वह कोई डकैत नहीं है, बल्कि गरीबों की मदद करता है। उसका दावा है कि वह खेती-किसानी के साथ जमीन खरीदने-बेचने का काम करता है और उस पर कोई गंभीर अपराध नहीं है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि रिमांड के दौरान राजू से लूट, धोखाधड़ी, आगजनी सहित कई मामलों में गहन पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश तेज की जाएगी। पुलिस को हाईवे लूट के मास्टरमाइंड काले ईरानी, मुख्तार ईरानी, सहेब अली, अली हैदर और सरताज की सरगर्मी से तलाश है। वहीं रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

चार राज्यों में राजू ईरानी पर मामले दर्ज

राजू ईरानी का कहना है कि उसने बीते कई वर्षों से भोपाल या अन्य राज्यों में कोई अपराध नहीं किया है और पुराने मामलों में उसे अदालत से राहत मिल चुकी है। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रकरण दर्ज हैं। सभी मामलों में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई हुई तो रफूचक्कर हुआ राजू

पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर को भोपाल में ईरानी डेरा पर हुई कार्रवाई के बाद राजू फरार हो गया था। लगातार निगरानी और तकनीकी इनपुट के आधार पर सूरत क्राइम ब्रांच ने उसे लालगेट इलाके से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लाया गया।

कौन-कौन हैं लूट के मास्टरमाइंड

  • काला ईरानी- जांच में सामने आया है कि काला ईरानी का गैंग हाईवे लूट में सक्रिय रहा है। यह गैंग फर्जी आरटीओ अधिकारी बनकर ट्रकों को रोकता और लूटपाट करता था। आगरा, नोएडा, दिल्ली और राजस्थान के हाईवे इनके मुख्य ठिकाने रहे हैं।
  • मुख्तार ईरानी- वहीं मुख्तार ईरानी पहले जेबकतरी करता था, लेकिन अब नशे के कारोबार में सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस इनपुट के अनुसार उसका नाम भोपाल के एमडी ड्रग्स मामलों में भी सामने आया है।
  • इसके अलावा सहेब अली, अली हैदर और सरताज का गैंग ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाता था। ये आरोपी अलग-अलग राज्यों में जाकर रेकी करते, दुकानदार के अकेले होने पर गहनों की लूट कर फरार हो जाते थे। भीड़ भाड़ वाले इलाकों और बैंकों के बाहर केमिकल डालकर लोगों का ध्यान भटकाना भी इनका तरीका रहा है।