4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp panchayat chunav 2022: इस बार औरतें बनाएगी गांव की सरकार

पंचायत चुनाव में पुरुषों से ज्यादा महिला दावेदार मैदान में

2 min read
Google source verification
patrika_mp_village_government_reins_of.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला सशक्तिकरण की ताकत है। इस बार के पंचायत चुनावों में पुरुषों पर महिलाएं भारी हैं। मध्य प्रदेश की 112 पंचायतों में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए हैं इन 112 में से 75 ग्राम पंचायतों में महिलाएं निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं। केवल 37 ग्राम पंचायतों में ही पुरुष सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। इस हिसाब से पूरे प्रदेश में 67त्न महिलाएं निर्विरोध चुनी गईं। निर्विरोध चुनी जाने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित भी करेंगे। बता दें कि प्रदेश में 22961 पंचायतें हैं, इसमें से अभी केवल 112 की ही सूची आई है। इसलिए महिला सरपंचों की संख्या में कुछ इजाफा हो सकता है।

जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच पदों पर नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 जून बीतने के बाद यह तस्वीर सामने आई है। सरपंच पद के लिए पुरुषों से 9,527 और पंच से 24,745 ज्यादा महिला दावेदार मैदान में है। इसके पीछे प्रमुख वजह राज्य सरकार की वह घोषणा है, जिसमें कहा गया है कि जिस भी पंचायत में महिलाएं निर्विरोध चुनी जाएगी, उन्हें 15 लाख की राशि दी जाएगी। महिला प्रत्याशियों की सर्वाधिक दावेदारी चंबल और ग्वालियर संभाग में है। नीमच में जिला पंचायत सदस्य में महिलाओं की संख्या पुरुषों से दुगनी है हालांकि ज्यादा सरपंच पुरुष बनेंगे।

मध्य प्रदेश में समरस ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित करेंगे। इन पंचायतों को 5 लाख से लेकर 15 लाख तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उन पंचायतों को पुरस्कार राशि में 5 लाख और सरपंच पद के लिए वर्तमान निर्वाचन और पिछले चुनाव में लगातार निर्विरोध जीतने पर सात लाख की पुरुस्कार राशि दी जाएगी। ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच और पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उन पंचायतों को 7 लाख पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच और पंच महिलाएं निर्वाचित हुई हैं, उन सभी को 12 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जिस पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, उसे सबसे अधिक 15 लाख रुपए की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

सीएम के गृह जिले में पुरुष आगे
सरपंच पद के नामांकन में सीएम के गृह जिले सीहोर में मामला कुछ और है। यहां पुरुष दावेदार महिलाओं से ज्यादा है यहां 1498 पुरुष और 1478 महिलाओं ने नामांकन भरे हैं। उज्जैन में पुरुष 1606 और महिलाएं 1579, मंदसौर में पुरुष 1450 को महिलाएं 1440 वहीं नीमच में पुरुष दावेदार 718 तो महिलाओं की संख्या 697 हैं।

Story Loader