5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक का बड़ा खुलासा! बोले- ‘बीजेपी में सदस्य बनने के लिए लगते हैं पैसे’, मचा हड़कंप

MP Politics: मध्यप्रदेश के राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया। जिस वक्त बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने अपनी ही पार्टी के सदस्यता अभियान पर सवाल खड़े कर दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Himanshu Singh

•

Updated: 15 Oct 2024, 4:21 PM IST

ajay vishnoi news

MP Politics: मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों जमकर खींचतान मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसको लेकर कई तरह के सवाल के उठ रहे हैं। इस बार बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री ने ही खुद अपनी पार्टी के सदस्यता अभियान पर सवाल उठा दिया है। जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

बीजेपी विधायक ने ट्वीट कर साधा निशाना


बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए। आज मेरे फोन पर एक फोन नंबर कॉल आया था। ये एक एजेंसी का फोन था जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे।

'बड़ा नेता बनने में लगे लोग'- अजय विश्नोई


आगे बीजेपी विधायक ने कहा कि मैंने पहले भी कुछ लोग विज्ञापन छपवा कर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे है।इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।

पीसीसी चीफ ने लगाए गंभीर आरोप


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्ज़ी आंकड़ों का प्रचार-प्रसार करके अपनी सदस्यता अभियान चलाने वाली भाजपा की पोल अब ख़ुद भाजपा के विधायक ही खोल रहे हैं। भाजपा लगातार 20 वर्षों से अत्याचार, उत्पीड़न, भुखमरी और गरीबी में मध्य प्रदेश के आँकड़े बढ़ा ही रही है; अब अपनी सदस्यता अभियान में एजेंसियों की मदद लेकर फ़र्ज़ी तरीक़े से ये आंकड़े भी बढ़ा रही है।