24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

141 करोड़ की संपत्ति और कई होटल के मालिक हैं MP के ये मंत्री

आयरन, बाक्साइट, कोल आदि की माइन्स के ठेके भी संजय पाठक ने ले रखे हैं। इनकी इंडोनेशिया में भी कोल की माइन्स हैं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anwar Khan

Jul 01, 2016

sanjay pathak

sanjay pathak

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का गुरुवार शाम को विस्तार हो गया। भारी मशक्कत के बाद कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक को राज्यमंत्री बनाया गया। आपको बता दें कि 45 वर्षीय संजय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में सबसे रईस मंत्री हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने खुद की 141 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई थी। उनके पास कई बड़े होटल और रिसॉर्ट हैं। इनका खुद का हेलीकॉप्टर है, जिससे वे अक्सर भोपाल आते-जाते हैं। इन्हें ब्लॉग लिखने का भी शौक और कई फॉलोअर्स इन्हें फॉलो करते हैं। अपनी स्टाइल और पहनावे के कारण संजय अक्सर चर्चा में रहते हैं।


संजय पहले कांग्रेस में शामिल थे, पर हाल ही में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। अगस्त 2014 में हुए उपचुनाव में उन्होंने अपनी सम्पत्ति घोषित की, तो वो 141 करोड़ से अधिक थी। इससे पहले वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सम्पत्ति 121.32 करोड़ रुपए बताई थी।


दिग्विजय सिंह से भी नाता
संजय पाठक के पिता सत्येंद्र पाठक दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मंत्री थे। इनके मप्र के नेशनल पार्क जैसे-कान्हा, पेंच के अलावा खजुराहो में सायना नाम से हेरिटेज होटल की चेन है। इसके साथ ही आयरन, बाक्साइट, कोल आदि की माइन्स के ठेके भी संजय पाठक ने ले रखे हैं। इनकी इंडोनेशिया में भी कोल की माइन्स हैं। हालांकि वर्ष, 2011 में मप्र लोकायुक्त में इनके खिलाफ माइन्स घोटाले को लेकर शिकायत की गई थी।

ये भी पढ़ें

image