मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास और सीहोर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। साथ ही बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।