23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम ने बदली करवट…2 नए सिस्टम एक्टिव, MP के 27 जिलों में बारिश के आसार

MP Weather: मध्य प्रदेश के 27 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification

MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश से कुछ दिन राहत के बाद अब एक और नया अलर्ट जारी हो गया है। प्रदेश के 27 जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि, दो नए सिस्टम एक्टिव हुए हैं। जिसके बाद मौसम विभाग ने गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन अनुसार, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

यहां पर गरज-चमक का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में गरज-चमक और अनुपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का अनुमान है।

दो सिस्टम हुए एक्टिव

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण-पश्चिम तथा संलग्न मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) आज भी उसी क्षेत्र में अवस्थित है। इससे संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

वहीं, एक ट्रफ माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से मध्य राजस्थान होते हुए उत्तर गुजरात तक विस्तृत है। दोनों ही सिस्टम प्रदेश के नजदीक से गुजर रहे हैं। जिस कारण इसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल सकता है।