27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मांडू आए तो ये ऐतिहासिक जगह घूमना ना भूले

मध्य प्रदेश का शहर मांडू अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक जगहों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और प्राचीन स्थानों की वजह से इसे जादुई नगरी भी कहा जाता है। यदि आप घूमने के शौकीन हैं, तो एक बार मांडू जरूर जाएं। आपको यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही भारत की संस्कृति और सभ्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहां की खूबसूरती बारिश के मौसम में बढ़ जाती है, जब पुराने महल कोहरे में छिप जाते हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार के मकबरे, महल और स्मारक हैं जिनके बारे में जानने के लिए लोग यहां आते हैं। patrika.com आपको बता रहा है धार जिले की प्राचीन नगरी मांडू के 6 बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Nisha Rani

Feb 20, 2024

07-1481111393-hindola-mahal-interior.jpg

जहाज महल
इसका नाम जहाज महल इसलिए पड़ा, क्योंकि यह महल दोनों तरफ तालाबों से घिरा है और बारिश में जब दोनों तरफ के तालाबों में पानी भर जाता है तो यह ऐसा लगता है जैसे कोई जहाज लंगर डाले समुद्र में खड़ा है। इस महल का निर्माण मांडू के सुल्तान ग्यासुद्दीन खिलजी ने करवाया था। सबसे खास इस महल में 15,000 स्त्रियों के रहने के लिए जगह है।

हिंडोला महल
इसे झूलते महल के नाम से भी जाना जाता है। हिंडोला महल का शेप इसे खास बनाता है, जिसे बिल्कुल 'टी' शेप में बनाया गया है। यहां पहले के समय में दरबार लगता है और राजा लोगों की फरियाद इसी महल में बैठकर सुना करते थे। ये महल ऊपर से बंद नहीं बल्कि खुला हुआ है और यहां की दीवारें 77 डिग्री में झुकी हुईं हैं। मांडू की शान है हिंडोला महल।

जामी मस्जिद
यह जगह मांडू के इतिहास का गवाह है और अफगान कला का एक महान उदाहरण है। यह मांडू घूमने और प्रसिद्ध पवित्र जलाशय रावा कुंड देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इमारत पर किया संगमरमर का काम आज भी दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है। यह मांडू में मौजूद सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यह मांडू के टॉप स्थान पर है। खासकर इस मस्जिद में कारीगरों का काम बहुत खूबसूरत है जीसको लेग देखने दुर-दुर से आते है।

बाघ गुफाएं
मांडू स्थित बाग गुफाएं भी बेहद खूबसूरत जगहें हैं। जहां आकर आप फैमिली या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। बाघानी नदी के नाम पर इन गुफाओं का नाम पड़ा है, जिसके बगल में ये गुफा बनी है। यहां बुद्ध भगवान की मूर्तियों और शानदार नक्काशी देख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन मूर्तियों को चौथी और छठवीं सदी के बीच में पत्थरों को काटकर बनाया गया था। इन्हें देखना मिस न करें।


रानी रूपमती महल
इस स्थान से नर्मदा नदी का सुंदर नजारा दिखता है। इस महल पर दो मंडप हैं। जहां से रानी रूपमति नर्मदा का दीदार किया करती थी। रूपमती एक अच्छी गायिका भी थी। रूप के अनुरूप ही उसके गाने की ख्याति भी दूर-दूर तक फैलने हुई थी। यह महल बाज बहादुर ने रानी रूपमती के लिए बनाया था। क्योंकि वो हर दिन मां नर्मदा के दर्शन के बाद ही अन्न ग्रहण करती थी। यह महल मांडू का सबसे ऊंचा स्थान है।


होशंगशाह का मकबरा
भारत में संगमरमर का पहली बार इस्तेमाल ताजमहल में नहीं, बल्कि होशांग शाह मकबरे में हुआ था। इसके बाद ताजमहल में संगमरमर लगाया गया था। इस मकबरे को 15वीं शताब्दी में बनवाया गया था। ये मकबरा अफगान की शानदार कला का नायाब नमूना है। इसे देखे बिना आपकी मांडू यात्रा अधूरी रह जाएगी।

बाजबहादुर का महल

मांडू नगर में बाजबहादुर का महल भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां आकर लोग रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम कहानी को लोग बार-बार सुनना चाहते हैं। बाज बहादुर का महल यहां आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां के झरोखे से रानी रूपमती महल का नजारा देखा जा सकता है। बाज बहादुर अपने इसी महल से रूपमती के महल को निहारा करते थे।


यह भी है खास

इसके अलावा अशर्फी महल, लोहानी गुफाएं, गदाशाह की दुकान,नीलकंठेश्वर महादेव, इको प्वाइंट (दाई का महल) आदि यहां आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।

कैसे पहुंचे मांडू?

मध्य प्रदेश के बड़े शहरों जैसे- भोपाल, इंदौर, जबलपुर से मांडू के लिए हमेशा ही बसें चलती हैं।

सबसे नजदीक एयरपोर्ट इंदौर है। जहां से मांडू की दूरी लगभग 100 किमी है। एयरपोर्ट से इंदौर से बस या टैक्सी बुक करके मांडू पहुंच सकते हैं।

इंदौर का रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है। आप ट्रेन से इंदौर आकर भी बस, टैक्सी, कैब से मांडू जा सकते हैं