
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने बुधवार को बजट पेश किया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। सदन में कांग्रेस विधायक के लाड़ली बहना योजना से जुड़े सवाल का जवाब दिया गया है।
टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने लाड़ली बहना योजना से जुड़ा सवाल सदन में पूछा था। जिसका जवाब सरकार के द्वारा दिया गया है। लाड़ली बहना योजना में 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम काटे गए है। इसकी वजह है उनका 60 वर्ष की आयु से अधिक होना। वहीं, योजना शुरु होने के बाद से कुल अब तक 15 हजार 735 महिलाओं की मौत हो चुकी है।
लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जीवन सुरक्षा योजना और अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं फायदा पहुंचेगा। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए 18869 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
साथ ही लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ‘आंकड़े नहीं विश्वास लिखा है हमने अब आकाश लिखा है’ इन लाइनों के साथ बजट भाषण खत्म किया।
Published on:
12 Mar 2025 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
