2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नपा ने पेश किया 3 अरब 36 करोड़ का बजट, कर में नहीं की कोई वृद्धि

नगरपालिका परिषद ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सर्वसम्मति से सोमवार को 3 अरब 36 करोड़ 89 लाख रुपए के बजट को पास कर दिया। चुनावी वर्ष के चलते इस बजट में शहरवासियों पर नगरपालिका ने कोई नया कर या कर में बढ़ोत्तरी नहंीं की है।

2 min read
Google source verification
परिषद ने सर्वसम्मति से पास कर दिया बजट

Council unanimously passed the budget

बैतूल। नगरपालिका परिषद ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सर्वसम्मति से सोमवार को 3 अरब 36 करोड़ 89 लाख रुपए के बजट को पास कर दिया। चुनावी वर्ष के चलते इस बजट में शहरवासियों पर नगरपालिका ने कोई नया कर या कर में बढ़ोत्तरी नहंीं की है। खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए नगरपालिका ने इस साल से बजट में 5 लाख रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया है। बजट में कई बड़ी योजनाओं को शामिल किया गया है। जिसके कारण पिछले साल तुलना में बजट 90 करोड़ रुपए अधिक का होना बताया जा रहा है। गत वर्ष परिषद ने 246 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया था। परिषद की बैठक में नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, सीएमओ अक्षत बुंदेला सहित समस्त पार्षदगण आदि मौजूद थे।

सड़क, नाली निर्माण में बीस करोड़ खर्च करेगी नपा
नगरपालिका ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 3 अरब 36 करोड़ रुपए का जो बजट पारित किया है। जिसमें 20 करोड़ रुपए शहर में सड़क, नाली निर्माण में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा नवीन निर्माण पर 40 करोड़ रुपए खर्च किया जाना दर्शाया गया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के मरम्मत कार्यों पर 11 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। योजनांतर्गत व्यय पर 1 अरब 95करोड़ 25 लाख रुपए का व्यय किया जाना है।

राजकुमार बोले बाजार में बिक रहा हैं फिनाइल और पाउडर
परिषद् की बैठक में बजट पर चर्चा होने के बाद पार्षदों ने सीएमओ और अध्यक्ष को अपनी पीड़ा सुनाई। शास्त्री वार्ड के पार्षद राजकुमार दीवान ने स्वास्थ्य शाखा को आड़े हाथों लेते हुए फिनाइल और पाउडर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका का फिनाइल और पाउडर बाजार में बिक रहा हैं। इस पर सीएमओ ने आपत्ति लेते हुए कहा कि पू्रफ है तो बात करें। पार्षद दीवान ने कहा बिना पू्रफ के हम आरोप भी नहीं लगाते आपको पू्रफ भी दिला देंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विकास यात्रा हुई तब वार्डों में पाउडर और फिनाइल का छिड़काव कर दिया गया, लेकिन वार्ड में उसके बाद कहीं कोई छिड़काव नहीं किया गया। साल भर के लिए खरीदी की जाती हैं आखिर वार्डांे में जब छिड़काव नहीं होता हैं तो यह कैमिकल,पाउडर और फिनाइल जाता कहां है। उल्लेखनीय हो कि तीन दिन पहले हुई पीआईसी की बैठक में भी उपाध्यक्ष महेश राठौर ने फिनाइन और पाउडर की क्वालिटी को लेकर मामला उठाया था। जिस पर नपा अधिारियों को अपनी सफाई देना पड़ी थी। वहीं तिलक वार्ड के पार्षद अब्दुल नफीस ने भी कहा कि पूर्व परिषद की बैठक में निर्माण कार्य स्वीकृत हुए थे लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुए है। इंजीनियर हमारी सुनते नहीं है। आखिर ऐसे कैसे काम चलेगा।

बजट में इन योजनाओं पर होगा खर्च
1. अमृत योजना पर 150 करोड़
2. जलप्रदाय राहत मद में 33 करोड़
3. संजीवनी क्लीनिक पर 1.25 करोड़
4. स्वागत द्वार पर 1 करोड़
5. प्रधानमंत्री सबके लिए आवास योजना पर 6 करोड़
6. कायाकल्प योजना में 3.50 करोड़
7. पार्क शहरी सौंदर्यीकरण पर 1.50 करोड़
8. मुख्यमंत्री अधोसंरपचना पर 3 करोड़
9. खेलो को प्रोत्साहित करने 5 लाख

Story Loader