
भोपाल. गोविंदपुरा िस्थत नारायण गुरु मंदिर में नारायण गुरु की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मंदिर में अनेक कार्यक्रम हुए। भक्ति के उत्साह के साथ आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही शाम को ओणम उत्सव का आयोजन भी किया गया।
इस मौके पर सुबह मंदिर में गणपति होमम हुआ। इसके बाद अभिषेकम और महागुरुपूजा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नारायण मिशन के अध्यक्ष प्रकाशन एस ने मिशन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के कार्यकारी निदेशक एसएम. रामनाथन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजना हॉल के सामने गोपुरम का उद्घाटन भी किया गया।
ओणम उत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
एसएनएम यूथ विंग द्वारा शाम को ओणम उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान अथापू प्रतियोगिता हुई, साथ ही दीप आराधना और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान तिरुवथिरा नृत्य प्रदर्शन और एक रोमांचक नाव दौड़(वल्लन काली) की प्रस्तुति हुई जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
Published on:
21 Aug 2024 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
