मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर कर्मचारी पूर्व सीएम कमलनाथ के निशाने पर हैं, कमलनाथ ने कहा कि सरकारी कर्मचारी बीजेपी का बिल्ला लगाए घूमते हैं अब इस बयान को लेकर सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ जी कर्मचारियों के लिए जिस भाषा का उपयोग कर रहे है,असल में वह बिल्ला व पट्टा कांग्रेस की ही संस्कृति है। आप जिस तरह बार-बार कर्मचारियों को धमका रहे है वह ठीक बात नहीं है। कर्मचारियों- अधिकारियों की कानून के दायरे में काम करने की सीमा है,वह उसी में काम करता है।