9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Navratri: जानें 9 दिन में कन्या को किस दिन क्या करें दान

इन नौ दिनों में 2 से 5 वर्ष तक की छोटी कन्याओं की पूजा करने का विशेष महत्व है। 

3 min read
Google source verification

image

Nitesh Tripathi

Apr 11, 2016

navratri 2016 date,navratri 2016 in hindi,navratri

navratri 2016 date,navratri 2016 in hindi,navratri pooja vidhi in hindi,navratri kanya puja vidhi,navratri pooja saman list in hindi


इस बार 8 अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहा है। इन नौ दिनों में 2 से 5 वर्ष तक की छोटी कन्याओं की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसे में कन्याओं को देवी मां का स्वरूप मानकर चीजें दान करने से मां बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। नौ दिनों तक कन्याओं को अलग-अलग चीजों की भेंट करना चाहिए। जानिए कौन से दिन क्या करें दान…


नवरात्र का पहला दिन
पहले दिन कन्याओं को फूल भेंट करें, इसे शुभ माना जाता है। साथ ही कोई एक श्रृंगार सामग्री दान करें। आप सफ़ेद फूल या लाल फूल भी चढ़ा सकते हैं।


नवरात्र का दूसरा दिन
सुख सुविधा पाने के लिए दूसरे दिन लाल या पीले रंग का फल कन्याओं को दें। आप केले या नारियल भी दे सकते हैं।


नवरात्र का तीसरा दिन
नवरात्र के तीसरे दिन कन्याओं को मिठाई दें। इस दिन कन्यओं को खीर, हलवा खिलाएंगे तो देवी प्रसन्न होंगी।
navratri 2016 date" alt="navratri 2016 in hindi" align="navratri pooja vidhi in hindi" margin-left="navratri kanya puja vidhi" margin-right="navratri pooja saman list in hindi">

नवरात्र का चौथा दिन
इस दिन कन्याओं को वस्त्र देने लका बहुत महत्व है। अगर वस्त्र नहीं दे सकते तो रंग, बिरंगी रिबन दे सकते हैं

नवरात्र का पांचवा दिन
माता से संतान सुख पाने के लिए इस दिन छोटी कन्याओं को पांच प्रकार की श्रृंगार सामग्री दें। इनमें बिंदिया, चूड़ी, मेहंदी, बालों के लिए क्लिप्स, काजल, नैल्पोलिश, पाउडर आदि चीजें दे सकते हैं।

नवरात्र का छठा दिन
बच्चियों को प्रसन्न रखने के लिए छठे दिन खेलने और मनोरंजन की सामग्री दें।

navratri 2016 in hindi

नवरात्र का सांतवा दिन
इस दिन मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए कन्याओं को पेन, कॉपी, पेंसिल, ड्राइंग बुक्स दे सकते हैं।

नवरात्र का आठवा दिन
इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है. इस दिन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए किसी कन्या का श्रृंगार करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं. इस दिन कन्या के पैरों की पूजा दूध से करना चाहिए. कन्या को भोजन कराएं। पूजा में दक्षिणा दें।


नवरात्र का अंतिम दिन
इस दिन कन्या को खीर-पूडी खिलाएं। घर में हवन हो रहा हो तो कन्या के हाथो से हवन कराएं। इलायची और पान भी कन्या को दे सकते हैं।

navratri 2016 in hindi