2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं बॉलीवुड के टॉप DJ Garba songs, नवरात्रि में इनकी धुन पर होता है गरबा डांस

नवरात्रि में इन गानों की धुन पर करें गरबा डांस....

2 min read
Google source verification
04_1.png

navratri 2019

भोपाल। नवरात्रि 2019 की शुरुआत होने वाली है। इन नौ दिनों में हर जगह भक्तिमय माहौल होता है साथ ही गरबा या डांडिया के आयोजनों का सिलसिला भी चलता रहता है। गरबा में कभी फाल्‍गुनी पाठक के गानों से लेकर पुराने बॉलीवुड सांग्‍स से सजा डांडिया का फंक्शन अब कुछ नए गानों की ओर बढ़ गया है। जाने क्‍या हैं गरबा में डांडिया लेकर थिरकने वालों की लेटेस्‍ट गानों की पसंद। बॉलीवुड के इन गानों को प्ले करके आप भी गरबे का आनेद उठा सकते हैं। जानिए कौन से हैं वे सॉन्ग...

MUST READ: गरबा नाईट में बिंदास डांस करने के लिए कैरी करें स्टाइलिश ड्रेस, ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

1- फिल्म : लवरात्रि
सॉन्ग: छोगड़ा

गरबा में डांस करने के लिए यूथ के बीच में इस सॉन्ग को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

2- फिल्म : रामलीला (2013)
सॉन्ग : नगाड़ा संग ढोल...

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म का गाना है। दीपिका पादुकोणे और रणवीर सिंह के एनर्जेटिक डांस मूव से भरा 'नगाड़ा संग ढोल... ' भी लोगों की पसंद बना हुआ है।

3- फिल्म : काई पो चे (2013)
सॉन्ग : शुभारंभ...

हे शुभारंभ... ट्रेडिशनल गुजराती बीट्स पर कम्पोज किया गया है। गरबा में डांस के परफॉर्म के लिए फोक बीट्स पर बना यह बहुत ही शानदार गाना है। चेतन भगत के नॉवेल पर बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था।

4- फिल्म : सुहाग (1979)
सॉन्ग: सबसे बड़ा तेरा नाम...

सुहाग फिल्म के इस संगीत को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की संगीतकार जोड़ी ने दिया है। इस फिल्म में अम्बे मां को समर्पित एक गाना है - सबसे बड़ा तेरा नाम... यह गरबा और डांडिया का क्लासिक नंबर माना जाता है।

5- फिल्म : लव लव लव (1989)
सॉन्ग : डिस्को डांडिया

इस फिल्म के म्यूजिक को बप्पी लाहिड़ी ने कम्पोज किया था। डिस्को डांडिया गाने का मिजाज पूरी तरह से गरबा और डांडिया के अनुकूल है।


6- फिल्म : हम दिल दे चुके सनम (1999)
सॉन्ग : ढोली तारो ढोल बाजे...

1999 में रिलीज हम दिल दे चुके सनम फिल्म का गाना 'ढोली तारो ढोल... हमेशा ही गरबा डांस के लिए बेस्ट एनर्जेटिक और फुट टैपिंग नंबर है।

Story Loader