7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri 2024: महालक्ष्मी रूप में हाथी पर सवार आ रही मां दुर्गा, यहां अद्भुत स्वरूपों में देंगी दर्शन

Navratri 2024: नवरात्रि का पर्व कल से शुरू हो जाएगा। घर-घर में घट स्थापना होगी और मां दुर्गा का आह्वान होगा। यही नहीं राजधानी भोपाल में भक्तों ने हर साल की तरह इस बार भी भव्य पंडाल सजाए हैं, सुंदर झांकियां तैयार की हैं। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन करने हैं, तो इन पंडालों को देखने जरूर जाएं...

3 min read
Google source verification
durga pandal navratri 2024

Navratri 2024: मध्यप्रदेश समेत पूरे भारत में नवरात्रि के पावन त्योहार को लेकर भव्य तैयारियां हो चुकी हैं। झीलों के शहर भोपाल में इस शारदीय नवरात्रि आपको दुर्गा पांडालों में अद्भुत झांकियां देखने को मिलेंगी। अपने अनोखेपन की वजह से राजधानी के कई देवी पंडाल हर साल चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में आपको इनके दर्शन जरूर करने चाहिएं।

आज हम आपको भोपाल के 5 सबसे अनोखे दुर्गा पंडाल के बारे में बताने वाले हैं। जहां आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ माता के दर्शन करने जा सकते हैं। यहां जानें शहर में कहां सजे हैं सबसे सुंदर पंडाल और क्यों हो रही है इनकी चर्चा…

बिट्टन मार्केट

इस शारदीय नवरात्रि पर आपको भोपाल में प्रभु राम के भव्य मंदिर के दर्शन होने वाले है। भोपाल के बिट्टन मार्केट में आयोध्या के राम मंदिर की थीम पर दुर्गा पंडाल को बनाया गया है। दृश्य ऐसा की इसे देख कोई भी भक्तिमय हो जाए। वर्षों से इंतजार कर रहे राम भक्तों को इसी साल अपने प्रभु राम को मंदिर में स्थापित करने का सुख मिला है। इसी खुशी में यहां भी राम मंदिर की झलकियां भक्तों को देखने मिलेंगी। सबसे खुशी की बात तो ये है कि यहां आपको माता के साथ भगवान राम के भी दर्शन करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें - Navratri 2024 : माता को घर लाने से पहले जान ले उनके 16 श्रृंगार

रौशनपुरा चौराहा

राजधानी भोपाल के रौशनपुरा चौराहे पर माता रानी का भव्य पंडाल भक्तों को देखने मिलेगा। ये पूरा पंडाल हिंगलाज मंदिर की थीम पर बनाया गया है। बता दें कि ये मंदिर पड़ोसी देश पाकिस्तान में मौजूद है। इस मंदिर से लाखों भक्तों की अटूट आस्था जुडी हुई है। इस नवरात्रि माता के इस पंडाल को देख हर किसी की आंखे ठहर जाएंगी। तो जरूर करें माता के इस पंडाल के दर्शन।

ये भी पढ़ें - Navratri 2024 : नवरात्रि में सीधी हो जाती है मां कंकाली की टेढ़ी गर्दन, दर्शन के लिए उमड़ता है जन सैलाब

दस नंबर मार्केट

इस नवरात्रि सबसे मजेदार और बच्चों से लेकर बड़ों तक के मन को लुभाने के लिए बहुत ही अनोखा पंडाल बनाया गया है। भोपाल के दस नंबर मार्केट के आपको बच्चों कोई फेवरेट डिज़्नीलैंड का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। अपने भव्य और अलग अंदाज के चलते ये दुर्गा पंडाल चर्चा में बना हुआ है।

बरखेड़ा पठानी

वहीं आपको बरखेड़ा पठानी में माता वैष्णों देवी के मंदिर के दर्शन होने वाले है। दर्जनों फीट ऊंचे इस पंडाल को देख हर किसी की आंखे खुशी से झमने वाली है। अपने परिवार के साथ माता वैष्णो के दर्शन करना न भूले।

कोटरा

राजधानी भोपाल के कोटरा में माता पाताल भैरवी के दर्शन करने का सुख भक्तों को मिलने वाला है।