भोपाल

कन्याभोज कराने दो बच्चियों को घर से ले गई महिला, नहीं लौटी वापस, देखें वीडियो

दोनों बच्चियों को ले जाते वक्त सीसीटीवी में कैद हुई महिला, तलाश जारी..

less than 1 minute read
Oct 22, 2023

नवरात्रि की अष्टमी पर कन्याओं को भोज कराया जाता है। हर कोई अपने हिसाब से आसपड़ोस और पहचान वाली कन्याओं को अपने घर बुलाकर भोजन कराता है। लेकिन कन्याभोज के बहाने भोपाल में दो बच्चियों को किडनैप किए जाने का हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है। एक महिला दो बच्चियों को कन्याभोज कराने के लिए घर से लेकर गई थी और फिर वापस नहीं लौटी तो बच्चियों के परिजन ने तलाश शुरु की।

कन्याभोज के बहाने बच्चियों की किडनैपिंग
कन्याभोज के बहाने बच्चियों को किडनैप करने की घटना भोपाल के तलैया थाना इलाके की है। जहां रहने वाली दो बच्चियों को महिला कन्याभोज के नाम पर उनके घर से बुलाकर ले गई थी। महिला जिन दो बच्चिों को अपने साथ ले गई है उनमें से एक बच्ची की उम्र 10 साल और दूसरी की 1 साल से ज्यादा है। क्योंकि कन्याभोज के लिए आज के दिन लोग बच्चियों को अपने घर बुलाते ही हैं इसलिए बच्चियों के परिवारवालों ने बच्चियों को महिला के साथ भेज दिया। जब काफी देर बाद तक महिला बच्चियों को लेकर वापस नहीं लौटी तो परिजन ने बच्चियों की तलाश शुरु की और पुलिस को सूचना दी।

देखें वीडियो-

सीसीटीवी में कैद हुई महिला
बच्चियों को कन्याभोज के बहाने किडनैप कर ले जाने वाली महिला एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन रेतघाट मिली है। पुलिस अलग अलग टीमें बनाकर महिला व बच्चियों की तलाश में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक न तो महिला और न ही बच्चियों का पता चल पाया है। बच्चियों की चिंता में उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

देखें वीडियो-

Published on:
22 Oct 2023 03:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर