
अर्थ आवर अवेयरनेस को लेकर एनसीसी नेवल विंग का पैदल मार्च
भोपाल। अर्थ ऑवर हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है। इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा एनसीसी नेवल विंग व भोपाल के विभिन्न महाविद्यालयों के स्टूडेंट्स के साथ पैदल मार्च का आयोजन किया गया। 30 मार्च को मॉल में अर्थ आवर कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम 7 बजे से म्यूजिकल बैंड परफॉर्मेंस होगी। 8:30 बजे लाइट्स स्विच ऑफ होंगी। और 8:35 बजे फ्लैश मॉब का आयोजन होगा।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया की राज्य संचालिका संगीता सक्सेना ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जलवायु में होने वाले हानिकारक परिवर्तन को रोकने के लिए जन-जन को अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए। अगर हमें अपने भविष्य में उजाला चाहिए तो आज हमें ऊर्जा को संयमित रूप से खर्च करना चाहिए। 30 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक अपने घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की गैर जरूरी बिजली को एक घंटे के लिए बन्द रखकर ऊर्जा संरक्षण के प्रति संकल्पबद्ध हों और पूरी दुनिया को बताएं कि हम भी एक जिम्मेदार नागरिक हैं। इस वर्ष अर्थ आवर की थीम 'बी फॉर द प्लेनेट' है।
अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य
पैदल मार्च के दौरान इस दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सीईओ व सेक्रट्री जनरल ने कहा कि हमारी दिनचर्या मे हम प्राकृतिक संसाधनो का उपयोग करके ही अपनी जीवन अच्छी तरह से जीते हैं, तो हमारा यह कर्तव्य है कि हम अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करें। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, एमपी-सीजी राज्य समिति के अध्यक्ष व अध्यक्ष रेरा मप्र एन्टोनी डीसा ने कहा कि मौसम में बदलाव व पृथ्वी की जैवविविधता का क्षरण हमारे वर्तमान समय की प्रमुख पर्यावरणीय चुनौतियां है।
Published on:
30 Mar 2019 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
