भोपाल

कांग्रेस की नई चुनावी रणनीति, बदल दिए ये तीन जिलाध्यक्ष

- जानें किन्हें मिली जिला कांग्रेस की नई जिम्मेदारी

3 min read
May 26, 2023

मध्य प्रदेश में इन दिनो चुनावी तैयारियों के बीच प्रदेश के प्रमुख दलों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इन बदलावों की मदद से ही पार्टियां खुद को मजबूत करने में जुटी हुईं हैं। दरअसल मध्यप्रदेश में इसी साल यानि 2023 के विधान सभा चुनाव होने हैं ऐसे में अपनी विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति को देखते हुए राजनैतिक पार्टी अपने आप को इस चुनाव के लिए तैयार करने में जुटी हुई है। ऐसे मे जहां अभी कुछ ही दिन पहले भाजपा की ओर से जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की गईं। तो वहीं अब मप्र विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भी अपने कुछ जिलाध्यक्षों को बदल दिया है।

जानकारो की मानें तो मप्र मे होने वाले चुनावों को नजर में रखते हुए पार्टियां खुद को मजबूत करने के लिए कई प्रकार की कोशिशों में जुटी हुई हैं। ताकि वे इस चुनाव में जीत दर्ज कर सकें। इसी के तहत पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में इन दिनों जुटी हुईं हैं।

इस रणनीति के माध्यम से विधान सभा चुनावों में जीत को सुनिश्चित करने के साथ ही ये पार्टियां अपने विरुद्ध सामने आने वाली पार्टी को पटखनी भी देना चाहती हैं। ऐसे में अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही चुनाव को लेकर नई नई रणनीति बनाने के साथ ही ये पार्टियां इन दिनों जनता के लिए नई नई योजनाओं की घोषणा भी कर रही है।

कांग्रेस में यहां हुआ बदलाव
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने चुनाव से पहले कुछ जिलों के जिलाध्यक्षों को बदला है। इसके तहत कांग्रेस ने विदिशा, डिंडौरी और अलीराजपुर के जिलाध्यक्षों में बदलाव किया है। ज्ञात हो कि विदिशा और अलीराजपुर जिलाध्यक्षों ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद अब नई नियुक्तियां की गईं हैं। वहीं डिंडौरी जिलाध्यक्ष को निष्क्रियता के चलते पद से हटाया गया था। ऐसे में अब ओम राठौर को अलीराजपुर और राकेश कटारे को विदिशा का जिम्मा देते हुए जिलाध्यक्ष बनाया गया है। डिंडौरी में अशोक पडवार को कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के नजदीकी माने जाते हैं।

भाजपा ने भी की थी जिला प्रभारियों की नियुक्ति
वहीं अभी कुछ समय पहले ही भाजपा की ओर से भी अपने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी, नियुक्ति के यह पत्र भगवानदास सबनानी की ओर से जारी किए गए थे। जिसके तहत दमोह से भाजपा जिला प्रभारी सतानंद गौतम बनाए गए। जबकि बालाघाट में जीएस ठाकुर, सिवनी में अरुण द्विवेदी, इंदौर ग्रामीण में राय सिंह सेंधवा को भाजपा जिला प्रभारी बनाया गया।

Published on:
26 May 2023 06:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर