3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में स्कूली छात्रा की मिली लाश, हिरासत में दो लड़के और एक लड़की, कजिन खोल सकती है राज

भोपाल में स्कूली छात्रा की मिली लाश, हिरासत में दो लड़के और एक लड़की, कजिन खोल सकती है राज

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

May 01, 2019

murder

भोपाल. राजधानी भोपाल में बुधवार की सुबह एक स्कूली छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लड़की की हत्या रेप के बाद की गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीन में दो लड़के और एक लड़की है। हिरासत में ली गई लड़की मृतक बच्ची की कजिन बताई जा रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में जो बात अभी तक सामने आई है, उसके मुताबिक मृतक लड़की अपनी बुआ की बेटी के साथ घर से शाम चार बजे घूमने के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि दोनों घर से बाहर निकल एक लड़के के साथ स्कूटी पर बैठ मनुआभान की ओर चली गईं। वो लड़का मृतक लड़की के कजिन बहन का दोस्त था।

मृतक मासूम की कजिन बहन और वो लड़का एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें तीनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि मनुआ भान में इस लड़के का एक दोस्त और मौजूद था। शाम को सात बजे के करीब मृतक कजिन घर लौटी और परिवार वालों को उसके मिसिंग की जानकारी दी।

उसके बाद मृतक लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस थाने में मृतक की कजिन और एक लड़का भी गया था। इनके बताए हुए जगह पर पुलिस ने छानबीन की। सुबह में मनुआ भान इलाके से लड़की की लाश मिली। उसके बाद पुलिस ने इन तीनों को हिरासत में लिया है। पुलिस के द्वारा इनलोगों से सीन को रिक्रिएट करवाया गया है। उसके बाद पूछताछ की जा रही है।

उम्मीद की जा रही है कि पुलिस इनलोगों से पूछताछ के बाद इस मामले में खुलासा करेगी। माना ये जा रहा है कि मृतक की कजिन को घटना की पूरी जानकारी है। मगर वह घरवालों से शुरुआत में यह बात छिपाई है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गुनाहगार कौन है।

लेकिन भोपाल में हुए इस वारदात के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति पर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी राज्य के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी ने कहा है कि तेरा बदला हम लेंगे बेटी।