24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें video: भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव- स्वर्ण कलशों से अभिषेक, शांतिधारा के साथ अनुष्ठान

कहीं 21 तो कहीं 11 किलो का निर्वाण लाड़ू किया अर्पित, युवाओं ने निकाली धर्म प्रभावना रैलियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

yashwant janoriya

•

Updated: 9 Feb 2024, 8:10 PM IST

देखें video: भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव- स्वर्ण कलशों से अभिषेक, शांतिधारा के साथ अनुष्ठान

देखें video: भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव- स्वर्ण कलशों से अभिषेक, शांतिधारा के साथ अनुष्ठान

भोपाल. तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव गुरुवार को शहर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के सभी जैन मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में भगवान का अभिषेक, शांतिधारा सहित अनेक अनुष्ठान हुए। इस मौके पर मंदिरों में कहीं 21 किलो तो कहीं 11 किलो का निर्वाण लाड़ू भगवान को अर्पित किया गया। शहर के जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धा, भक्ति का नजारा दिखाई दिया।

चौक में स्वर्ण कलशों से अभिषेक

राजधानी के चौक जैन मंदिर में मुनि संस्कार महाराज के ससंघ सान्निध्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा का स्वर्ण कलश से अभिषेक किया गया। इसी प्रकार चांदी से निर्मित रजत झारी और सोने से निर्मित स्वर्ण झारी से शांतिधारा की गई। इस मौके पर भगवान को 21 किलो का निर्वाण लाड़ू अर्पित किया गया। इस मौके पर आचार्य विद्यासागर के स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष प्रार्थना की गई। दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के अध्यक्ष मनोज बांगा, मनोज आरएम ने बताया कि इस मौके पर मंदिर में पूजन के लिए स्टील की जगह पीतल के बर्तन की व्यवस्था की गई।
यहां भी हुई पूजा अर्चना

दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के मंत्री मनोज आरएम ने बताया कि शहर के समीप कुराना, समसगढ़, जवाहर चौक, एमपी नगर, झिरनो मंदिर में भी अभिषेक, शांतिधारा की गई और 11 किलो के निर्वाण लाड़ू अर्पित किए गए। इस मौके पर मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शाहपुरा जैन मंदिर में अनुष्ठान
शाहपुरा जैन मंदिर में भी निर्वाण महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर के संतोष जैन ने बताया कि इस मौके पर भगवान को निर्वाण लाड़ू अर्पित किया गया। कार्यक्रम में दीप जैन, सुहागमल जैन, चक्रेश शास्त्री सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

युवाओं ने निकाली धर्म प्रभावना रैली

निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न जैन मंदिरों से धर्म प्रभावना वाहन रैलियां निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। यह रैलियां शहर के तीन स्थानों से निकाली गई, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। जिसमें एक रैली महावीर जिनालय संत हिरदाराम नगर, दूसरी रैली पार्श्वनाथ जिनालय चंदन नगर, तीसरी रैली पार्श्वनाथ जिनालय अयोध्या नगर से होते हुए शहर के विभिन्न जैन मंदिरों से होते हुए नवनिर्माणाधीन सहस्त्रकूट जिनालय एमपी नगर पहुंची। यहां आदिनाथ भगवान की आरती की गई। इस मोके पर महापौर मालती राय सहित अनेक लोग मौजूद थे।