25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निशातपुरा में रुकेंगी बैरसिया से आने वाली सवारी बसें

जिला प्रशासन को जमीन आवंटित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Dinesh Binole

•

Updated: 6 Mar 2019, 8:15 AM IST

bhopal bus stop

bhopal bus stop

भोपाल. बैरसिया से आने वाली यात्री बसें अब शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। जिला प्रशासन और नगर निगम इसके लिए निशातपुरा में ही बस स्टेंड तैयार करेगा। शासकीय भूमि आरक्षण समिति की एक बैठक प्रमुख सचिव संजय दुबे की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई। इस बैठक में कलेक्टर , बीडीए सीईओ एवं हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। निशातपुरा में बैरसिया से आने वाली बसों के लिए 4 एकड़ जमीन आवंटित की गई, झागरिया खुर्द में वन विभाग को 59 हेक्टेयर जमीन आवंटित हुई है। वन विभाग इस पर नर्सरी और बीज बैंक तैयार कर सकेगा।

जमीन मिलते ही बस स्टैंड के लिए कर दिया भूमिपूजन: बैरसिया रोड पर आरिफ नगर के पास मंगलवार को ही बस स्टैंड के लिए भूमिपूजन कर दिया गया। अभी इस बस स्टैंड के लिए डीपीआर और निर्माण के लिए राशि कहां से आएगी तय नहीं है। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह, गैस राहत एवं पुनर्वास मंत्री व क्षेत्रीय विधायक आरिफ अकील, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवद्र्धन सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में महापौर आलोक शर्मा को आमंत्रित नहीं किया गया। यहां बस स्टैंड के निर्माण कार्य की शिलापट्टिका का अनावरण किया गया। बैरसिया, इंदौर, रायसेन की और जाने वाले यहां से बस में बैठ सकेंगे।

मंत्री और विधायक विवाद में टल गया पार्क का लोकार्पण

अशोका गार्डन स्थित परिहार चौराहे पर नव निर्मित स्वामी विवेकानंद थीम पार्क के लोकार्पण को लेकर क्षेत्रीय विधायक विश्वास सारंग और मंत्री पीसी शर्मा के बीच हुए विवाद के बाद राजधानी परियोजना प्रशासन प्रबंधन ने इसका लोकार्पण टाल दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा द्वारा लोकार्पण किया जाना था। इसके पहले ही सारंग ने लोकार्पण किया तो विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद निर्माण एजेंसी सीपीए ने लोकार्पण आगे बढ़ा दिया। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि मंगलवार को लोकार्पण करना तय किया गया था, लेकिन कैबिनेट के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि तारीख आगे बढ़ाने की मुख्य वजह दोनों जन प्रतिनिधियों के बीच विवाद है। यही नहीं मंगलवार देर शाम को विश्वास सारंग के समर्थकों ने पार्क के सामने नारेबाजी की।