भोपाल.
बेगर फ्री सिटी प्रोजेक्ट प्रशासनिक बेपरवाही का शिकार हो रहा है। दो अप्रेल को आठ प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट पर काम करने शहर से जुड़ी आठ एजेंसियों को मिलकर काम करने का कहा था। इसके तहत एसडीएम नजूलवार इन एजेंसियों को शामिल कर टीम बनाएंगे। स्मार्टसिटी कमांड कंट्रोल रूम से इसे जोडऩा था और नगर निगम के माध्यम से भिखारियों को स्व रोजगार से जोडऩा तय था, लेकिन अब तक कोई टीम गठित नहीं की गई।