
ऑनलाइन जॉब ने लगा दी खुशहाल जिंदगी में आग, मोबाइल लैपटॉप हेक कर बनाए अश्लील वीडियो
भोपाल. ऑनलाइन जॉब के चक्कर में पड़े भूपेंद्र विश्वकर्मा को शायद ये नहीं पता था, कि जिस जॉब से थोड़ा पैसा कमाकर वह तरक्की करना चाहता है, वही जॉब उसकी खुशहाल जिंदगी में आग लगा देगी, ऐसा ही हुआ, वह दिन-ब-दिन ऑनलाइन जॉब के चक्कर में पडक़र साइबर क्राइम में फंसता गया और एक दिन ऐसा आ गया, जब उसका मोबाइल और लैपटॉप हैक कर अश्लील वीडियो बना लिया, उससे 17 लाख रुपए की डिमांड भी की गई और वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी गई। ऐसे में टेंशन में आकर भूपेंद्र ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर लिया।
राजधानी भोपाल में गुरुवार की सुबह एक दु:खद खबर आई, माता-पिता ने पहले अपने दोनों बेटों को कोल्ड ड्रिंक्स में जहर घोल कर पिला दिया, फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गए। एक साथ पूरा परिवार खत्म होने की इस खबर ने हर किसी का दिल दहला दिया, इस खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर वह फोटो भी वायरल होने लगा, जो इस परिवार ने सुसाइड से पहले लिया था, इस फोटो को भूपेंद्र ने अपनी भतीजी रिंकी विश्वकर्मा के वाट्सअप पर अलसुबह 4 बजे भेजकर लिखा था आखिरी फोटो, आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे। रिंकी ने जब सुबह 6 बजे वॉट्सअप खोलकर देखा तो वह भी हैरान रह गई।
भूपेंद्र के भाई ने बताया वायरल कर दिया था अश्लील वीडियो
इस मामले में भूपेंद्र के अंकल के लडक़े पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि भूपेंद्र के के मोबाइल और लैपटॉप हैक कर एडिटेड अश्लील वीडियो और फोटोज बनाए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर करीब 17 लाख रुपए की डिमांड की जा रही थी, वह साइबर क्राइम में फंस रहा था, उसके मोबाइल नंबर से ही उसके कॉन्टैक्ट नंबर पर फोटो और वीडियो वायरल कर दिए थे, उसने बताया कि मेरी भैया से बात हुई थी, उन्होंने बताया था कि वह बहुत परेशान है, उससे 17 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है, उन्होंने 8 जुलाई को साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई थी, भूपेंद्र की आंटी ने कहा कि बहू ने बताया था कि कोई परेशान कर रहा है, बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में स्थित शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा 38 साल, उनकी पत्नी ऋतु 35 साल, बेटा ऋषिराज 9 साल और बेटा ऋतुराज 3 साल चारों की मौत की जानकारी मिलते ही राजधानी में हलचल मच गई। जिसने भी ये खबर सुनी स्तब्ध रह गया, आखिर ऐसा क्या कारण था जो पूरे परिवार को इस तरह का बड़ा फैसला लेना पड़ा।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने सुसाइड करने से पहले दोनों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर पिला दिया, फिर उन्हें सुला दिया था, जब उन्हें कंफर्म हो गया कि उनकी मौत हो गई, तो इसके बाद उन्होंने खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति भूपेंद्र विश्वकर्मा ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें बताया कि वह कर्ज के कारण काफी परेशान हो गया था, कर्ज भी ऐसा था कि उसने लिया नहीं था, वह किसी ऑनलाइन काम के चक्कर में पड़ गया था, ताकि कुछ पैसा कमा ले, लेकिन उसे नहीं पता था कि जिस दलदल में वह हाथ डाल रहा है, उसमें फंसता ही चला जाएगा, उसने 3 पेज का सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है, जिसमें लिखा कि अब हमारे घरवालों किसी को परेशान नहीं किया जाए।
भूपेंद्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं मजबूर हूं, शायद हमारे जाने के बाद सब अच्छा हो जाए, उसने इस फैसले के लिए अपने पूरे परिवार से माफी मांगी है, और लिखा है कि हमारी आखिरी इच्छा है कि हमें अलग नहीं किया जाए, हमारा दह संस्कार एक साथ किया जाए, ताकि हम चारों एक साथ रहें।
Updated on:
13 Jul 2023 02:54 pm
Published on:
13 Jul 2023 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
