
MP News : अगर आप भी स्ट्रीट फूड, रेस्टोरेंट और मंहगे होटलों में खाना खाने के शौकीन हैं। तो आपको सावधान हो जाने की जरुरत है। क्योंकि एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आया है। जहां रानी कमलापति स्टेशन के फूड कोर्ट में बिरयानी में कीड़ा मिला है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला सोमवार रात 11 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर स्थित अवध फूड्स की बिरयानी का है। जहां जितेंद्र कुमार नाम के शख्स बिरयानी खाने के लिए पहुंचे थे। तभी खाते वक्त उन्हें बिरयानी में कीड़ा मिला। उन्होंने इस बिरयानी के लिए 230 रुपए दिए थे। बीते दिनों में भी मध्यप्रदेश के कई अलग-अलग जिलों से खाने में कीड़े मिलने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
हालांकि राजधानी भोपाल में यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जहां बड़े-बड़े होटलों और रेस्टोरेंट्स में कॉकरोच, मक्खी मिलने के मामले सामने आए है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस शुद्धता और गुणवत्ता से ये होटल या रेस्टोरेंट्स खाना बनाते हैं।
Updated on:
25 Jun 2024 04:38 pm
Published on:
25 Jun 2024 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
