13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑर्गेनिक फूड पहुंचाने जॉब छोड़ शुरू किया स्टार्टअप

गो-रुर्बन के साथ राजधानी की दो यंग गल्र्स ने शुरू किया इनिशिएटिव  

less than 1 minute read
Google source verification
news

ऑर्गेनिक फूड पहुंचाने जॉब छोड़ शुरू किया स्टार्टअप

भोपाल। राजधानी में लोग ऑर्गेनिक फूड खाना तो चाहते हैं लेकिन मार्केट में उसकी उपलब्धता नहीं होने के कारण वे पेस्ट्रीसाइड युक्त सब्जियां या अन्य खाद्य पदार्थ खाने पर मजबूर होते हैं। वहीं कुछ ऐसे स्थान हैं जहां ऑर्गेनिक फूड के रेट्स इतने ज्यादा होते हैं कि वो आम आदमी की पहुंच से दूर होता है। इसे देखते हुए शहर के युवाओं के समूह अनंत और गो रुर्बन ने एक अनोखी पहल 'अनंत मंडी' की शुरुआत की है।


जिसका थीम 'आओ मनाए त्यौहार, सतत स्वस्थ जीवन का' है। जिसके तहत हर महीने के अंतिम रविवार को गांधी भवन में अनंत मंडी का आयोजन होगा। इस रविवार यह मंडी दोपहर 3 से रात 8 बजे तक चलेगी। जहां भोपाल और आस-पास के 12 ऑर्गेनिक फार्मर और एंटरप्रेन्योर भोपालवासियों को ऑर्गेनिक वेजिटेबल्स, फूड प्रोडक्ट, प्रोसेस्ड फूड उपलब्ध कराएंगे।

स्टोरी टेलिंग और कबीर गायन से सजेगी शाम

आयोजक पियुली घोष ने बताया कि अनंत मंडी को पूरी तरह से ट्रेडिशनल हाट की शक्ल दी जाएगी। इस दौरान शाम 5 बजे से कल्चरल इवेंट भी आयोजित होंगे। यहां मुदित श्रीवास्तव का स्टोरी टेलिंग सेशन होगा, संदीप महतो वर्टिकल गार्डनिंग के बारे में बताएंगे। वहीं युवाओं एक समूह कबीर गायन की प्रस्तुति देगा। आयोजक सौम्या जैन ने कहा कि इसके जरिए शहरी लोगों को जैविक खेती और जैविक खाद्य पदार्थ के लिए जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने घरों में सब्जियां उगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे पहले भी गो-रुर्बन के सहयोग से हमने करियर कॉलेज में इस तरह का फार्म फेस्ट किया था।