
जागरुकता स्लोगन लिए दिया नशामुक्ति का संदेश, मानव शृंखला बनाई
भोपाल. महिलाएं, पुरुष और स्कूली बच्चे बीड़ी, सिगरेट, पान, शराब, इनकी आदत बड़ी खराब। टीबी कैंसर, मौत की सीढ़ी, बंद करो ये गुटखा बीड़ी, गृह कलेश और मार पिटाई लत अब तो यह छोड़ो भाई जैसे स्लोगन लिए हुए बैनर के जरिए संदेश दे रहे थे, साथ ही व्यसनमुक्ति के लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे। रास्ते से आने जाने वाले लोगों को पोस्टर बांटकर नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी अवगत कराया जा रहा था।
विश्व तंबाकू दिवास पर गायत्री शक्तिपीठ द्वारा मानव शृंखला बोर्ड ऑफिस चौराहे से चिनार पार्क तक बनाई गई। इसके बाद कुछ हिस्से में न्यू मार्केट नानके पेट्रोल पम्प की ओर से भी कुछ संगठनों ने मानव शृंखला बनाई थी। इसमें नशे से बचने के लिए तख्तियां लेकर लोग खड़े थे और शासन से मांग कर रहे थे कि पूरे प्रदेश को व्यसनमुक्त बनाया जाए।
इस अभियान में सामाजिक न्याय विभाग एवं निशक्त जनविभाग के लोग भी शामिल थे। इस दौरान लोगों को व्यसनमुक्ति के लिए साहित्य बांटा गया। इस मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के मथुरा से आए ईश्वरशरण पांडे नारायण, प्रसाद शर्मा, भृगुनाथ तिवारी, प्रभा कांत तिवारी, रमाकांत चक्रधर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वीडियो फिल्म से दिया नशामुक्ति का संदेश
इसी प्रकार शाम को गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गांधी मार्केट भेल में एक वीडियो फिल्म का प्रसारण किया गया और लोगों को जागरुक किया गया। इस वीडियो फिल्म में नशे से होने वाली गंभीर बीमारियां, नशे के दुष्परिणाम और इसके कारण समाज पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में दर्शाया गया।
इस अभियान में सामाजिक न्याय विभाग एवं निशक्त जनविभाग के लोग भी शामिल थे। इस दौरान लोगों को व्यसनमुक्ति के लिए साहित्य बांटा गया। इस मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के मथुरा से आए ईश्वरशरण पांडे नारायण, प्रसाद शर्मा, भृगुनाथ तिवारी, प्रभा कांत तिवारी, रमाकांत चक्रधर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Published on:
01 Jun 2018 07:19 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
