
corona
भोपाल. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति गुजरात और भिलाई से की जाएगी। यहां से प्रतिदिन 60-60 टन ऑक्सीजन मिलेगी। इसके अलावा प्रदेश के यूनिटों से 84 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। सरकार ने प्रदेश में ऑक्सीजन तैयार करने वाली इकाइयों की क्षमता बढ़ाने के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसको लेकर आला अफसरों के साथ समीक्षा की है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने एक राज्य स्तरीय सेल बनाया गया है। इसका प्रभारी अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा को बनाया गया है। बिस्तरों की संख्या तथा कोविड केयर सेंटर्स की व्यवस्थाओं के लिए नीरज मंडलोई को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। इधर, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का कहना है कि प्रदेश में कहीं भी ऑक्सीजन की कमी नहीं है। पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंङ्क्षसग में भी सीएम शिवराज ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के संबंध में आग्रह किया है। पीएम ने इसके लिए पीएम ने भरोसा जताया है। बताया जाता है कि प्रदेश में अभी 130 टन ऑक्सीजन की जरूरत होती है। अभी 200 टन ऑक्सीजन की उपलब्धता है। शुक्रवार से भिलाई से भी 60-60 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति होने लगेगी, जबकि गुजरात से पहले से ही 60-60 टन सप्लाइ हो रही थी।
- प्रदेश में मिले 4324 नए केस
भोपाल, इंदौर सहित चारों महानगरों में कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को रतलाम, बड़वानी और कटनी में भी अचानक सौ से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। पूरे प्रदेश में 4324 नए कोरोना संक्रमित मिले। यहां 27 लोगों की मौत भी हुई।
- सीएम बोले- जागरुकता अभियान के साथ टीकाकरण भी
पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम शिवराज ने कहा कि यहां मेरा मास्क मेरी सुरक्षा और स्वा
सथ्य आग्रह जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। कोरोना वालंटियर्स भी बनाए जा रहे हैं। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या और ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाई जा रही है। प्रत्येक जिले में कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं।
- सुबह 10 से शाम 6 बजे तक लगेंगे सरकारी दफ्तर
प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकारी दफ्तरों में पांच दिन काम होगा। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कामकाज होगा।
********
राजधानी के कोलार और शाहपुरा के 7 वार्डों में आज से 19 अप्रेल तक लॉकडाउन
कोलार सबसे बड़ा हॉटस्पॉट, यहां करीब 1800 कोरोना संक्रमित
आज शाम से ही पूरे भोपाल में भी दो दिन का लॉकडाउन रहेगा
भोपाल. राजधानी में कोलार सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। इसके चलते प्रशासन ने शुक्रवार शाम 6 बजे से 19 अप्रेल की सुबह 6 बजे तक के लिए कोलार और शाहपुरा के 7 वार्डों में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू कर दिया है। कोलार के वार्ड 80 से 84 तक और वार्ड 52-53 में करीब 1800 लोगों के कोरोना प्रभावित होने के कारण यह सख्ती बरती गई है। इन वार्डों में निवास कर रही 2.50 लाख की आबादी इससे प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों की सीमा को बैरीकेडिंग कर बड़े-बड़े कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। कलेक्टर अविनाश लवानिया इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, शुक्रवार शाम 6 बजे से ही पूरे भोपाल और बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में दो दिन का लॉकडाउन लगेगा। यह सोमवार सुबह छह बजे खत्म होगा।
- शिवराज बोले, कठिन परिस्थिति में सभी को धैर्य, संयम से काम करना है, उत्साह बनाए रखें
- कोरोना संक्रमण रोकने कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की सीएम ने कहा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ रहा है। संकट एवं परीक्षा की घड़ी है। इस कठिन परिस्थिति में आपको धैर्य और उत्साह बनाए रखना है। संयम और आत्मविश्वास से काम करें। मृत्यु और जीवन की लड़ाई में आपको जीवन को जिताना है। जनता को आपसे बहुत उम्मीदें हैं, हमें जीवन प्रदान करना है। प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ये बातें कही। इस दौरान उन्होंने एक श्लोक भी पढ़ा। उसका अर्थ भी बताया।
'मुक्तसंगो अहंवादी धृति उत्साह समन्वित:
सिद्धतियों निर्विकार: कर्ता सात्विक उच्चते Ó
कलेक्टरों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि जनता की सेवा में कोई कमी न छोड़ें। उन्होंने कहा कि कोरोना के उपचार के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाएं, इंजेक्शन एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं हों। होम आइसोलेशन की पुख्ता व्यवस्था हो तथा जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता हो उन्हें ही अस्पताल में भर्ती किया जाए।
- 11 से 14 अप्रेल तक टीका उत्सव
मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 से 14 अप्रेल तक प्रदेश में टीका उत्सव मनाया जाए, जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के अधिक से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाए। हमारा प्रयास यह होना चाहिए कि कोरोना वैक्सीन का एक भी डोज वेस्ट न हो और लक्षित समूह का कोई व्यक्ति टीकाकरण से न छूटे।
- माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। जिलों की स्थिति के अनुसार बड़े कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा सकते हैं। होम आइसोलेशन की मॉनिटरिंग के लिए हर जिले में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रभावी ढंग से काम करें। मरीज को दवाओं की किट मिले। चिकित्सकीय परामर्श के साथ ही कम से कम दिन में दो बार उससे बात भी की जाए। समय-समय पर वीडियो कॉलिंग भी करें।
- ये निर्देश भी दिए
लॉकडाउन के स्थान पर कोरोना कफ्र्यू शब्द का प्रयोग किया जाए इससे लोगों में कोरोना के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।
कोरोना के टेस्ट बढ़ाए जाएं। जल्दी जांच हो जाने से समय पर उपचार हो जाता है तथा मृत्यु दर को न्यूनतम किया जा सकता है।
जिलों में फीवर क्लीनिक्स की संख्या बढ़ाई जाए।
कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में मिल जाए।
Published on:
09 Apr 2021 05:23 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
