रमजान जा सकता है पाकिस्तान, अंसार बर्नी से शुरू की बातचीत
पाकिस्तान के मानव अधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी को जब रमजान को वापस भोपाल आने की बात पता चली, तो उन्होंने भारत व पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से एक बार फिर संपर्क कर रमजान की वापसी के लिए प्रयास शुरू कर दिया।
भोपाल। पाकिस्तान के मानव अधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी को जब रमजान को वापस भोपाल आने की बात पता चली तो उन्होंने भारत व पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से एक बार फिर संपर्क कर रमजान की वापसी के लिए प्रयास शुरू कर दिया। उनका कहना है कि यदि बच्चा यहां आना चाहता है तो उसे यहां लाया जाएगा। वे बुधवार को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से इसे बारे में बात करेंगे।
बर्नी ने किया पत्रिका को रि-ट्वीट
पाकिस्तानी लड़का रमजान कोलकाता शेल्टर से वापस भोपाल आ गया है। जब यह बात अंसार बर्नी को पता चली तो बुधवार को उन्होंने पत्रिका को रि-ट्वीट किया। इसके बाद एक फालोअर ने उनके ट्वीट पर कड़ा एक्शन लेने की मांग की। उस फालोअर ने पत्रिका की खबर को शेयर भी किया। उसने अंसार बर्नी से मांग की है कि वे भारत सरकार से इस बारे में बात करें और जरूरी कदम उठाएं।
आबिद ने अंसार बर्नी, भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए मांग की है कि रमजान को जल्द से जल्द उसकी मां के पास पहुंचा दिया जाए। गौरतलब है कि रमजान के बांग्लादेश से वापस भोपाल आने की खबर को @patrika_mp ने ट्वीट किया था। उसके जवाब में पाकिस्तान की सक्रियता बढ़ गई है।