5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिचय सम्मेलन:यहां आंखों-आंखों में हुए प्रश्न और आंखों में ही मिल गए जवाब

शहर में रविवार का दिन सामाजिक मेल मुलाकात और नए रिश्ते जोडऩे के नाम रहा। मौका था विभिन्न समाजों के सामाजिक युवक-युवती परिचय सम्मेलनों का।

3 min read
Google source verification
parichay samllen

भोपाल . शहर में रविवार का दिन सामाजिक मेल मुलाकात और नए रिश्ते जोडऩे के नाम रहा। मौका था विभिन्न समाजों के सामाजिक युवक-युवती परिचय सम्मेलनों का। शहर में रविवार को जैन, पंजाबी, साहू और पाल समाज के परिचय सम्मेलन आयोजित किए गए।

इसमें समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच पर आकर परिचय दिया और आंखों ही आंखों में जीवनसाथी की तलाश की, वहीं परिजन भी अपने बेटे-बेटियों के लिए योग्य बहू और दामाद की खोज करते नजर आए, साथ ही एक-दूसरे के साथ मेल मुलाकात करते दिखे।

इस दौरान कई परिवारों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इन आयोजनों में समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटे और भारी भीड़ नजर आई। सम्मेलन स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन, समन्वय कक्ष, कुंडली मिलान सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थी,जहां लोगों का जमावड़ा नजर आया।
१३०० से अधिक युवक-युवतियों ने परिचय दिया

टीन शेड जैन मंदिर में अभा जैन समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को भी जारी रहा। रविवार का दिन होने के कारण यहां लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी, आलम यह था कि पंडाल के बाहर, मंदिर प्रांगण से लेकर सड़क तक लोग ही लोग नजर आ रहे थे। दूसरे दिन एक हजार से अधिक युवक-युवतियों ने मंच पर आकर परिचय दिया, इस दौरान आस्ट्रेलिया में जॉब करने वाले युवक मिलन जैन ने भी अपना परिचय दिया।

उन्हांेने कहा कि उन्हें एेसी जीवनसंगिनी चाहिए, जो पढ़ी लिखी व संस्कारी हो। सम्मेलन में बड़ी संख्या में एनआरआई युवकों ने भी बायोडाटा भिजवाएं हैं। दो दिन में १३०० से अधिक युवक-युवतियों ने परिचय दिया है। प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया, सम्मेलन के दौरान २५ परिवारों के बीच रिश्ते तय होने की स्थिति में आ गए है। इस मौके पर राकेश सिंघई, विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

समाज राष्ट्रपति को भेजेगा 50 हजार पोस्टकार्ड
रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर ऑल इंडिया तैलिक साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 877 युवक-युवतियों ने मंच पर आकर परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित हुए थे, इस मौके पर उन्होंने समाज से कहा कि मासूम के साथ दुराचार करने वाले नर पिशाच को मृत्युदंड देने के लिए विधानसभा द्वारा पारित विधेयक के समर्थन में समाज हस्ताक्षर अभियान चलाए व भागीदार बने। इस दौरान समाज के लोगों ने भी संकल्प लिया कि वे ५० हजार पोस्टकार्ड राष्ट्रपति को लिखेंगे। इस मौके पर समाज की विभुतियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक बाबूलाल गौर, सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग भी पहुंचे थे। समाज के आरसी साहू ने बताया कि सम्मेलन में देश भर से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया है।

पंजाबी समाज : डॉक्टर्स, प्रोफेसर सहित उच्च शिक्षित हुए शामिल

हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा नानकसर में पंजाबी समाज का परिचय सम्मेलन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर ३५० से अधिक लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। सम्मेलन में नागपुर, रायपुर , जबलपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए पंजाबी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कई डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, वकील, उच्च शिक्षित, बैंक कर्मचारी, सर्विसपेशा, बिजनेसमैन शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारी अपने साथ बायोडाटा लेकर भी आए थे। लोग एक दूसरे के पते पूछते रहते और रिश्तों की बात को आगे बढ़ाते रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

पाल समाज का सम्मेलन
मप्र पाल समाज भोपाल परमार्थिक लोक न्यास की ओर से रविवार को एमपी नगर स्थित पाल भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन और ट्रस्टियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ३० से अधिक युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। इस दौरान ट्रस्टियों की बैठक भी हुई, जिसमें ट्रस्ट को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर नर्मदा प्रसाद पाल, रमाशंकर पाली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।