1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Radio: लॉकडाउन में फंसे छात्रों, मजदूरों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर

Patrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 6 बजे तक की बड़ी ख़बरें

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 30, 2020

radio.jpg

,,

गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर लॉकडाउन में फंसे स्टूडेंट्स, प्रवासी मजदूर, पर्यटक, तीर्थ यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचाने को व्यवस्था करने को कहा है। इस संबंध में राज्य सरकारों को आपस में मशविरा करके सड़क मार्ग से गंतव्य पर पहुंचाने की व्यवस्था सड़क मार्ग से करना होगी। इसके लिए बसों को सेनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग, मेडिकल टेस्ट और गंतव्य पर पहुंचने के बाद जरूरत होने पर क्वारेंटाइन की व्यवस्था करना होगी। गृह मंत्रालय ने सभी से आरोग्य सेतू एप का भी उपयोग करने पर जोर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में 1718 नए मरीज आए हैं, इस प्रकार कुल संक्रमितों की संख्या 33053 पहुंच गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान 630 मरीज ठीक हुए हैं। इसी प्रकार देशभर में अब तक कुल 8324 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि हमारे देश में रिकवरी रेट 25.19 प्रतिशत पर पहुंच गया है। साथ ही प्रोग्रेसिव ट्रेंड भी आब्जर्व हुआ है, जिसमें मरीजों के आने का डबलिंग रेट 11 हो गया है। जो बड़ी राहत की बात है।

इधर, मध्यप्रदेश में कुल 2584 मरीज हो गए हैं। 138 की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 461 ठीक हुए है। सबसे ज्यादा 1485 मरीज इंदौर में है, जबकि दूसरे नंबर पर 487 मरीज भोपाल में है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेता मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव दीपक बाबरिया मध्यप्रदेश के प्रभारी थे। वासनिक कांग्रेस महासचिव के साथ ही केरल, तमिलनाडू और पुडुचेरी के प्रभारी भी हैं। हाल ही में अस्वस्थता के कारण दीपक बावरिया के इस्तीफा देने के बाद वासनिक की यह नियुक्ति हुई है।







कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेता मुकुल वासनिक को महासचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। इससे पहले दीपक बाबरिया मध्यप्रदेश के प्रभारी थे। मुकुल वासनिक, केरल, तमिलनाडू और पुडुचेरी के प्रभारी के अलावा मध्यप्रदेश का प्रभार भी सौपा गया है। हाल ही में अस्वस्थता के कारण दीपक बावरिया ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मुकुल वासनिक की नियुक्ति मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी के तौर पर हुई है।

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। चौहान ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि फिल्मों का समृद्ध संसार जिनके बिना स्वयं को सदैव अधूरा महसूस करेगा, उनके असमय जाने से दिल भारी है।

मध्यप्रदेश में आज 30 फीसदी मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए दफ्तर खुल गए हैं। सरकारी दफ्तरों में आज से कामकाज शुरू हो गया है। इसके लिए सभी दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।

पत्रिका की अपील है कि आप भी अपने घरों में रहें और स्वस्थ रहें।







Story Loader