
संविदा शिक्षक भर्ती वर्ग 2 को लेकर ये खुशखबरी आई सामने, ऐसे देखें अपना रिजल्ट...
भोपाल ( Bhopal )। लंबे समय से मध्य प्रदेश संविदा शिक्षक भर्ती के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल दिवाली त्यौहार से ठीक पहले पीईबी ने वर्ग 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
एमपी संविदा शिक्षक वर्ग 1 का रिजल्ट जारी हो चुका है, वहीं उसके बाद वर्ग 1 के अंग्रेजी विषय की भी पुन: परीक्षा हो चुकी है। ऐसे में मध्य प्रदेश संविदा शिक्षक वर्ग 2 का भी रिजल्ट जारी होने के बाद अब केवल वर्ग 3 का 2019 का रिजल्ट बचा है। जिसके नवंबर 2019 में घोषित हो जाने की उम्मीद है।
दरअसल इससे पहले वर्ग 3 का रिजल्ट सितंबर अंत या अक्टूबर में घोषित होने की बात सामने आ रही थी, लेकिन इसके बाद यह स्थितियां बदल गई। दरअसल सरकार सभी शिक्षकों को नए सत्र से ही ज्वाइंन कराना चाहती है, ऐसी बातें सामने आने के बाद रिजल्ट अब नवंबर में जारी होने की सूचना आ रही हैं।
वर्ग 1 का रिजल्ट आने के बाद जिन उम्मीदवारों ने संविदा शिक्षक वर्ग 2 की परीक्षा दी है उन्हें संविदा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार होगा। ऐसे में MP संविदा शिक्षक रिजल्ट 2019 MPPEB द्वारा 26 oct 2019 को जारी किया गया है।
इतने शिक्षकों की होनी है भर्ती : shikshak Bharti 2019 ....
वहीं इससे पहले मध्यप्रदेश में होने जा रही 17 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती ( Samvida shikshak bharti ) का रास्ता साफ हो गया है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (peb) ने संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। यह रिजल्ट www.peb.mp.gov.in पर देख सकेंगे। जल्द ही इनकी नियुक्ति के लिए लिस्ट जारी की जाएगी।
मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से 17 फरवरी तक संविदा शिक्षक वर्ग 1 की परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) ने ली थी। पिछले दिनों बुधवार को इसके परिणाम घोषित कर दिए गए।
ऐसे में पूर्व में सामने आई सूचनाओं के बाद अब जो बातें सामने आ रही थी कि वर्ग 2 रिजल्ट भी जल्द ही नवंबर में आ जाएगा। जबकि वर्ग 2 का रिजल्ट दिवाली से ठीक एक दिन पहले अक्टूबर में ही घोषित कर दिया गया। वहीं इसके बाद नवंबर अंत तक वर्ग 3 के भी रिजल्ट आने की संभावना जताई जा रही है।
संविदा शिक्षक वर्ग 2 रिजल्ट:
वहीं संविदा शिक्षक वर्ग 2 के संबंध में सूत्रों का कहना है कि MP संविदा शिक्षक 2019 का रिजल्ट घोषित किए जाने के साथ ही वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने संविदा शिक्षक वर्ग 2 की परीक्षा दी है वे अपना रिजल्ट वेबसाइट पर देख सकते हैं।
ऐसे देख सकेंगे अपना संविदा शिक्षक वर्ग 2 का रिजल्ट...
- अब होम पेज पर दिखने वाले रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब नया स्लाट खुलने पर यहां अपने टेस्ट एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर के अलावा डेटआॅफ बर्थ ( date of birth ) को डालने के बाद नीचे दिए गए सिक्योरिटी कैप्चा को एंटर करें। इसके बाद सर्च आॅप्शन पर क्लिक करेंगे।
- सर्च आॅप्शन पर क्लिक करने के साथ ही आपका परीक्षा परिणाम आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इसे आप प्रिंट या पीडीएफ के रूप में सुरक्षित कर सकेंगे।
बताया जाता है कि MP संविदा शिक्षक वर्ग 2 रिजल्ट 2019 का रिजल्ट 15 सितंबर के आस पास तक जारी कर दिया जाएगा। इसके तहत कुल 5070 माध्यमिक शिक्षक पदों की भर्ती के लिए पीईबी की ओर से फरवरी मार्च 2019 के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया गया था। इसमें करीब 6 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
पूर्व में MP संविदा शिक्षक वर्ग 2 का रिजल्ट 2019 31 अगस्त तक जारी किए जाने की संभावना थी, लेकिन अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
Updated on:
28 Oct 2019 01:51 pm
Published on:
26 Oct 2019 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
