
भोपाल। हर रोज मूल्य संशोधन पैटर्न (Petrol and Diesel Price)के चलते की राजधानी भोपाल में आज यानि 6 नवंबर 2017 को डीजल की कीमत 60.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले रविवार यानि 5 नवंबर को शहर में डीजल की कीमत 60.11 रुपए प्रति लीटर थी।
पहले 15 दिन में होता था बदलाव:
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव(Petrol and Diesel Price in Bhopal Petrol Price Today on 6 November2017) किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को नियंत्रण मुक्त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्यवस्था को लागू किया गया।
मार्केट के आधार पर डीजल की कीमतें :
देश के तीनों बड़ी पेट्रोलियम कंपनियां इंडियन ऑयल (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) इंटरनेशनल मार्केट के आधार पर डीजल की कीमतें रोजाना रिवाइज करती हैं। इसके चलते भोपाल में रोज सुबह 6 बजे डीजल की कीमतें(petrol Deisel changing Rates) बदल जाती हैं। वहीं इस व्यवस्था से पहले पेट्रोल व डीजल की कीमतें हर 15 दिन में बदलती थीं।
16 जून 2017 के बाद से इनकी कीमतों में रोज बदलाव होने लगा। इस नई व्यवस्था को शुरू करने से पहले 1 मई से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 शहरों पुडुचेरी, विशाखापट्नम, उदयपुर , जमशेदपुर और चंडीगढ़ में डीजल के प्राइस की रोजाना समीक्षा होती थी। और प्रयोग सफल होने के बाद रोजाना प्राइस रिवाइज होने वाली व्यवस्था को 16 जून से पूरे देश में लागू किया गया।
आज पेट्रोल के ये रहे दाम:
भोपाल में पेट्रोल का दाम आज यानि 6 नवंबर को 71.18 रुपये प्रति लीटर है। जो दो दिन पहले यानि शनिवार 4 नवंबर 2017 के मुकाबले 10 पैसा अधिक है।
पिछले 7 दिन में भोपाल में पेट्रोल-डीजल का रेट ...(Bhopal Petrol - Diesel Price Today on 6 November2017)
City - Date -Petrol - Diesel
Bhopal - 11/6/2017 - ₹ 73.89 - ₹ 60.11
Bhopal - 11/4/2017 - ₹ 73.79 - ₹ 60.03
Bhopal - 11/3/2017 - ₹ 73.75 - ₹ 59.99
Bhopal - 11/2/2017 - ₹ 73.71 - ₹ 59.95
Bhopal - 11/1/2017 - ₹ 73.71 - ₹ 59.94
Bhopal - 10/30/2017 - ₹ 73.6 - ₹ 59.86
Bhopal - 10/28/2017 - ₹ 73.43 - ₹ 59.65
Published on:
06 Nov 2017 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
