17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल-डीजल के दामों में शांति, कच्चा तेल 63 डॉलर के नीचे लुढ़का

petrol diesel price today मध्यप्रदेश में आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, यह है आज के भाव...।

3 min read
Google source verification
02_petrol_diesel.png

petrol diesel price today

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Petrol Diesel )के दाम में सुस्ती का माहौल है। इधर डोमेस्टिक मार्केट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज लगातार 9वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे उम्मीद जागने लगी है कि देश में पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel Prices) के दाम घट सकते हैं। आज लगातार 9वें दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बदले हैं. इसके पहले मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी।

दिल्ली में पेट्रोल लगातार 9 दिनों से 90.56 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल 96.98 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 90.77 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती हुई थी। मार्च महीने में पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 60 पैसे घटे थे।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 8 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये लीटर और डीजल 89.13 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

कई हफ्तों से कच्चे तेल में कमजोरी दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था।

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम

petrol diesel price today 7 april 2021



































शहरपेट्रोलडीजल
भोपाल

98.5889.13
इंदौर98.6789.23
उज्जैन

98.9589.49
जबलपुर

98.6389.19
ग्वालियर98.5589.10

जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city



































शहर

पेट्रोलडीजल
दिल्ली90.5680.87
मुंबई

96.9887.96
बेंगलुरु

93.5985.75
कोलकाता

90.7783.75
चेन्नई92.5885.88

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट
petrol diesel price in bhopal





























दिन

रेट(लीटर में)
07 Apr 202198.56
06 Apr 2021

98.56
05 Apr 2021

98.56
04 Apr 2021

98.56
03 Apr 202198.56

रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।