
Petrol Diesel Price
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल के दाम के आधार पर ही भारत की पेट्रोलियम कम्पनियां पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के रेट तय करती हैं। हालांकि कच्चे तेल के रेट में उतार चड़ाव के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने राहत का सिलसिला दो महीने से ज्यादा समय से जारी रखा हुआ है।
तेल विपणन कंपनियों प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के रेट जारी करती हैं। लगातार 68वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव न करते हुए पब्लिक को राहत है। अगर देश के अन्य प्रदेशों की बात करें तो महाराष्ट्र को छोड़ मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले तकरीबन एक महीने से पेट्रोल और डीजल का बिक्री मूल्य स्थिर बना हुआ है।
दुनिया में रूस यूक्रेन युद्ध के चलते ईधन के दाम बढ़े हुए हैं वही अब ओपेक, रूस समेत अन्य सहयोगी देशों के बीच कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 6.48 लाख बैरल करने पर सहमति बनी है। इस फैसले से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं केवल महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में रेट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है और डीजल के दाम 93.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इंदौर में आज पेट्रोल के रेट 108.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.21 रुपये प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल के रेट 108.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर मिलेंगे।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 106.35 रुपये और डीजल 94.28 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Published on:
30 Jul 2022 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
