भोपाल

उत्तरी हवाओं से बढ़ाई गुलाबी ठंड, तापमान में दो डिग्री की गिरावट

सुबह धुंध, दोपहर बाद आंशिक बादल

less than 1 minute read
Nov 15, 2023
उत्तरी हवाओं से बढ़ाई गुलाबी ठंड, तापमान में दो डिग्री की गिरावट

भोपाल. राजधानी में एक बार फिर गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने और हवा का रुख उत्तरी होते ही इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। मंगलवार को भी शहर के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आ गई। दो साल बाद नवंबर के पहले पखवाड़े में इतनी ठंडक हुई है। इस सीजन में पहली बार पारा 13 डिग्री के नीचे पहुंचा है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम 12.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम 29.5 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
सुबह 8:30 बजे तक 1500 मीटर रही विजिबिलिटी
पिछले दो दिन से शहर में सर्दी बढ़ी है। सुबह हल्की धुंध छा रही है, इसके कारण विजिबिलिटी भी कम रह रही है। मंगलवार को शहर में सुबह 8:30 बजे तक विजिबिलिटी 1500 मीटर के आसपास रही। इसके साथ ही दोपहर बाद शहर में आंशिक बादल भी रहे।
आखिरी सप्ताह में और बढ़ेगी सर्दी
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि फिलहाल तीन चार दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। तापमान में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव की स्थित नहीं रहेगी, तापमान ऐसे ही बने रहेंगे। इस समय उत्तरी के साथ पूर्वी हवा भी आ रही है, इसके कारण आंशिक बादल भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल तापमान ऐसे ही रहेंगे। 20 नवंबर के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना है, वहीं इस माह के आखिरी सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है।
1 नवंबर 2022 13.4
2 नवंबर 2021 12.4
11 नवंबर 2020 12
10 नवंबर 2019 16.8
9 नवंबर 2018 11 डिग्री

Published on:
15 Nov 2023 07:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर