2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kisan: नवरात्रि पर किसानों को बड़ा गिफ्ट, 18 वीं किस्त हुई जारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मध्यप्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पीएम किसान की 18वीं किस्त जारी कर दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Government will bear half the cost for crop protection in MP

Government will bear half the cost for crop protection in MP- image patrika

PM Kisan Samman Nidhi: मध्यप्रदेश के करोड़ों किसानों को नवरात्रि पर बड़ा गिफ्ट मिला है। पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में हर चार महीने में तीन किस्तों में 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। इस योजना का लाभ प्रदेश के उन किसानों को दिया जाता है। जिनके पास 2 हेक्टेयर जमीन है। 18 वीं किस्त जारी होने के बाद प्रदेश के 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा।

पीएम सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी


केंद्र सरकार की ओर देश के 9.4 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।

ऐसे करें चेक

ऐसे लिस्ट में चेक करें अपना नाम


पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें pmkisan.gov.in


वेबसाइट को स्क्रोल करने पर Farmers Corner का ऑप्शन मिलेगा


बॉक्स में दिख रहे Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें


किसान खाता नं या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें


मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्टर करें, फोन पर जब ओटीपी आए तो उसे एंटर करें


फिर Get Data वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपको अकाउंट स्टेटस दिख जाएगा

जानकारी के लिए बता दें कि, मध्यप्रदेश गेंहू उत्पादन करने में दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में गेंहू के बाद सबसे ज्यादा उत्पादन चावल का होता है। वहीं दाल का उत्पादन करने में एमपी पहले नंबर पर है।

Story Loader