4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने देवी अहिल्या को बताया देश की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक

MP News: कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्या बाई के लिए कई बड़ी बाते कहीं। उन्होंने कहा कि, ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली पीढ़ियां उसकी चर्चा करें...।
2 min read
Google source verification
PM Modi on Devi Ahilyabai

PM Modi on Devi Ahilyabai (फोटो सोर्स: पत्रिका, @myogiadityanath)

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi MP Visit) शनिवार को लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रदेश को दो नए एयरपोर्ट की सौगात दी। साथ ही इंदौर मेट्रो और 1271 अटल ग्राम भवनों का भी तौहफा दिया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्या बाई के लिए कई बड़ी बाते कहीं। उन्होंने कहा कि, ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली पीढ़ियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है लेकिन करना आसान नहीं है।

ये भी पढ़े - एमपी का 7वां एयरपोर्ट, पीएम ने किया लोकार्पण, अब खुलेंगी नई राहें

देवी अहिल्याबाई को लेकर पीएम की 5 बड़ी बातें

शब्द कम पड़ जाते हैं: पीएम मोदी(PM Modi MP Visit) ने कहा कि, 'लोकमाता का नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

पीढ़ियां याद रखेंगी: प्रधानमंत्री ने कहा कि ढाई-तीन सौ साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढ़ियां उसकी चर्चा करे, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था।

कई मंदिरों-तीर्थों का पुनर्निर्माणः देवी अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का वीणा उठाया। देश में कई मंदिरों-तीर्थों का पुनर्निर्माण किया।

ये भी पढ़े - आज पीएम मोदी एमपी को देंगे करोड़ों की सौगात, कई बड़ी परियोजनाएं हैं शामिल

सामाजिक कुरीतियों पर दिया ध्यानः पीएम मोदी ने कहा- आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा की जाए तो कुछ लोगों को लगता है कि सेकुलरिज्म खतरे में हैं। लेकिन देवी अहिल्याबाई ने ऐसी सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की। 250 साल पहले हमारे देश में नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया।

दृढ प्रतिज्ञाः देवी अहिल्याबाई प्रतीक है कि जब इच्छा शक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी ही विपरीत हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है।