2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों के खातों में 18640 करोड़ डालेगी सरकार, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया ट्वीट

PM Kisan Yojana- मध्यप्रदेश के हर पात्र किसान के खाते में 2000 रुपए आ जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Farmers News

File Photo: Patrika

PM Kisan Yojana - देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश के किसानों के इंतजार की ​​घड़ी भी समाप्त हो गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की तिथि तय हो गई है। देशभर के छोटे-मझोले किसानों को 13 मार्च को यह निधि मिलेगी जिसमें मध्यप्रदेश के किसान भी शामिल हैं। प्रदेश के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ट्वीट कर किसानों को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त की राशि जारी करेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के हर पात्र किसान के खाते में 2000 रुपए आ जाएंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के साथ ही देशभर के किसानों के बैंक खातों में कुल 18640 करोड़ रुपए डाले जाएंगे।

जरूरतमंद किसानों को बीज, खाद आदि पर खर्च के लिए सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के रूप में आर्थिक सहायता देती है। केंद्र सरकार ने सन 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक मध्यप्रदेश के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तहत प्रदेश के किसानों को हर साल कुल 6000 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि 2—2 हजार रुपए की तीन किस्तों के रूप में डाली जाती है। एमपी के किसानों को अब तक इस योजना की 21 किस्तें मिल चुकी हैं। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का प्रदेश के किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेश के किसानों को 13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि मिल जाएगी। केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि मध्यप्रदेश सहित देश के 9.32 करोड़ से ज्‍यादा पात्र किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2000 रुपए भेजे जाएंगे।

PM-KISAN योजना के संबंध में एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ट्वीट करते हुए प्रदेश के किसानों को यह खुशखबरी दी। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM-KISAN योजना के तहत किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि का 13 मार्च को अंतरण करेंगे।

PM-KISAN योजना पर खंडेलवाल का ट्वीट

किसान कल्याण
मोदी सरकार की प्राथमिकता!

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी PM-KISAN योजना के तहत 9.32 करोड़ किसानों के खाते में करेंगे 22वीं किस्त का अंतरण।

🗓️ 13 मार्च, 2026