
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस के तहत दी गई। इस पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला व पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
शौर्य स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक फैसला किया है जिसके तहत एक करोड़ की सम्मान निधि शहीदों के परिवारों को दी जाएगी साथ ही इसे बजट के गुणा भाग से नहीं देखा जा सकता।
वहीं पुलिस स्मृति दिवस के इस अवसर पर सबसे पहले सीएम शिवराज ने बाल मुकुंद प्रजापति की हत्या पर शोक जताया गया, जिसकी छतरपुर जिले में कल बदमाशों ने हत्या कर दी थी। वहीं शिवराज ने कहा कि जवान अपने प्राण हथेली पर रख कर और सर पर कफ़न बांध कर सेवा करते हैं।
इस अवसर पर सीएम ने जेल ब्रेक की घटना को भी याद किया। साथ ही सिमी आतंकी के इनकाउंटर पर पुलिस को बधाई भी दी। इसके अलावा नक्सली मूवमेंट पर रोक लगाने के लिए भी पुलिस को बधाई दी। वहीं लाल परेड ग्राउंड में इस अवसर पर परेड का आयोजन भी किया गया।
इसके अलावा सतना जिले में हुई घटना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि पुलिस ने डकैतों का खत्मा किया। वहीं हनुमंतिया की घटना पर सीएम ने जवानों के शौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि जनता को भी यह श्रद्धांजलि कार्यकम में शामिल होना चाहिए इसके साथ ही स्कूल के छात्रों को भी यहां आना चाहिए।
सीएम ने कहा हमने 3 जवानों को खोया है कल ही हमने बाल मुकुंद को खोया है। ऐसे शहीदों के घर मंत्रियों को भी जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने एक फैसला किया है एक करोड़ की सम्मान निधि शहीदों के परिवारों को दी जाएगी
इसे बजट के गुणा भाग से नहीं देखा जा सकता। 33 हज़ार 700 जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं जिसमे मध्यप्रेदश की पुलिस अग्रणी है।
Updated on:
21 Oct 2017, 3:41 PM IST
Published on:
21 Oct 2017, 1:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.