
भोपाल. 1 अप्रैल से कई बड़े बदलाव हो गए हैं। इनमें टोल टैक्स में इजाफा भी शामिल है। इस बदलाव के साथ अब नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे पर सफर करना महंगा हो गया है। नेशनल व स्टेट हाइवे पर लगने वाले टोल टैक्स में 7 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके साथ ही आज से प्रदेश के सभी शराब अहाते बंद हो गए हैं और प्रॉपर्टी की नई गाइड लाइन भी आज से लागू हो गई है।
इन सड़कों से गुजरना हुआ महंगा
1 अप्रैल से टोल टैक्स में हुए इजाफे के बाद नेशनल हाइवे व स्टेट हाइवे से गुजरने पर लोगों को ज्यादा टैक्स चुकाना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस रोड से गुजरने पर आपको कितना टोल टैक्स चुकाना होगा।
भोपाल से इंदौर- अब अगर आप भोपाल से इंदौर या इंदौर से भोपाल के बीच कार से सफर करते हैं तो आपको अब 15 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे और आने जाने पर आपको 30 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।
भोपाल से देवास- अगर आप भोपाल से देवास कार से सफर कर रहे हैं तो आपको तीन टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है और पहले इन तीनों टोल नाकों पर कुल 137 रुपए आपको चुकाने पड़ते थे लेकिन अब आपको 147 रुपए चुकाने होंगे। यानि आपको 10 रुपए ज्यादा टैक्स देना होगा जो आने जाने में 20 रुपए होगा।
भोपाल से ग्वालियर- भोपाल-ग्वालियर के बीच NHAI के पांच टोल नाके हैं। इन पर एक्सयूवी लग्जरी कार से सफर करने पर अभी तक 600 रुपए टोल लगता था जो अब 640 रुपए हो जाएगा और आने जाने पर अब 1280 रुपए चुकाने होंगे।
भोपाल-जबलपुर- भोपाल और जबलपुर के बीच अगर आप कार से सफर करते हैं तो आपको चार टोल नाकों से गुजरना होगा। इन पर पहले 320 रुपए लगते थे जिनमें 16 रुपए का इजाफा हो गया है और अब आपको इन पर 336 रुपए चुकाने होंगे जो आने-जाने पर 672 रुपए हो जाएंगे।
देखें वीडियो- एसपी ऑफिस में आरक्षक ने अधिकारी के सामने फाड़ी अपनी वर्दी
Published on:
01 Apr 2023 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
