
भाजपा सरकार के खिलाफ पोस्ट करने पर प्रियंका-कमलनाथ पर एफआईआर दर्ज, राहुल गांधी कहते हैं डरो मत, विवेक तन्खा बोले-पुलिस पक्षपात से बचे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव के खिलाफ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में केस दर्ज हो गया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार को कमीशन वाली सरकार बताया था। इस मामले में जहां इंदौर-भोपाल के थानों में एफआईआर दर्ज हो गई है, वहीं अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर लिखा है-राहुल गांधी ने कहा है डरो मत। वहीं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने लिखा है-पुलिस पक्षपात के आरोप से बचे।
प्रियंका ने किया था ये ट्वीट
'मध्यप्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट भाजपा सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्यप्रदेश में भाजपा भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोडक़र आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्यप्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।'
इस ट्वीट के बाद राजनीति जगत में हलचल मच गई, भाजपा के दिग्गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक इस विरोध किया जाना लगा, इस मामले में इंदौर-भोपाल सहित प्रदेश के कई थानों में एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी कहते हैं डरो मत।
अरुण यादव ने लिखा-जब कांग्रेस पार्टी के नेता अंग्रेजों की फांसियों से नहीं डरे तो उनके तलवे चांटने वाली विचारधारा की एफआईआर से भी नहीं डरने वाले, हमारे नेता राहुल गांधी जी कहते है "डरो मत" ।
विवेक तन्खा ने लिखा-मप्र पुलिस पक्षपात के आरोप से बचे, पुलिस ने बिना तफतीश के प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अरुण यादव और अन्य पर इंदौर व अन्य थानों में एफआईआर दर्ज कर के राजनीतिक पक्षपात का परिचय दिया है, भ्रष्ट पर कार्यवाही करिये, भ्रष्ट से लडिय़े सूत्र से नहीं।
जानकारी के अनुसार भोपाल में क्राइम ब्रांच और इंदौर के संयोगितागंज थाने पर केस दर्ज हुआ है, भोपाल में भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी द्वारा क्राइम ब्रांच में आवेदन देकर एफआईआर करवाई गई। वहीं इंदौर में देर रात संयोगितागंज थाने में धारा 420, 469 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Published on:
13 Aug 2023 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
