भोपाल। एमएलबी कॉलेज में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर डॉ. माया अवस्थी ने फेसबुक(Facebook) पर एक पोस्ट कर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (Professional Examination Board officers) के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पीईबी के कुछ अधिकारी उनसे अपराधी की तरह पेश आए। उन्हें तीन दिनों तक प्रताडि़त किया। प्रोफेसर ने मुख्यमंत्री, महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग समेत तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायत की है।